September 28, 2023 : 9:28 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

पवित्रता के लिए घर के मंदिर में रखें गंगा जल का कलश और पंच धातु का पिरामिड

  • वास्तु दोषों की वजह से घर में बढ़ती है नकारात्मकता, मुख्य द्वार पर लगाएं स्वस्तिक

दैनिक भास्कर

May 03, 2020, 07:39 PM IST

वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की टिप्स बताई गई हैं। जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं, वहां नकारात्मकता बनी रहती है। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में पिरामिड भी रखना चाहिए। जानिए सकारात्मकता बढ़ाने के लिए वास्तु की कुछ खास चीजें…
> एकाग्रता बढ़ाने के लिए और घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में पिरामिड रख सकते हैं। ध्यान रखें पिरामिड तांबा, पीतल या पंचधातु का होगा तो बहुत शुभ रहता है। कभी भी लोहे का या एल्युमीनियम का पिरामिड घर में नहीं रखना चाहिए। घर में रखने के लिए लकड़ी के पिरामिड भी बहुत शुभ माने जाते हैं।
> घर में पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगा जल का कलश रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की वंदनवार बांधें। इसके शुभ असर से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर ही रहती है।
> घर के मंदिर में नारियल, चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ रहता है। मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखकर उनका पूजा करनी चाहिए। पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों के लिए चांदी सबसे अच्छी धातु मानी जाती है।

> मुख्य द्वार पर स्वस्तिक लगाना चाहिए। इसके शुभ असर से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। द्वार पर नीचे की ओर महालक्ष्मी के चरण चिह्न बनाना चाहिए। ये शुभ निशान घर की समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं। दरवाजे पर ऊँ का चिह्न भी लगा सकते हैं।
> श्रीकृष्ण की सुंदर फोटो घर में लगाने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है। ऐसी फोटो, जिसमें गौ माता हो, श्रीकृष्ण बांसुरी बजा रहे हों, उसे घर में जरूर लगाएं। ये चित्र मन को शांति देता है और घर का वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनाता है।

Related posts

ब्रेस्ट कैंसर के इलाज का नया तरीका:सुई से ब्रेस्ट में मौजूद कैंसर की गांठ को खींचकर निकाला जा सकेगा, वैज्ञानिकों का दावा; मात्र 60 मिनट में निकल जाएगा ट्यूमर

News Blast

तय समय पर ही होगा महाकुंभ, लेकिन बदल सकता है स्वरूप; विदेशी पर्यटकों में भी आ सकती है कमी

News Blast

ना प्रसाद, ना चरणामृत, ना ही होगा घंटियों का स्वर, मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था बदलने की तैयारी

News Blast

टिप्पणी दें