
दैनिक भास्कर
May 21, 2020, 06:10 PM IST
लॉकडाउन में सबसे ज़्यादा दिक्कत महिला पुलिसकर्मियों को हो रही है। मुंबई पुलिस की मदद के उद्देश्य से प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने स्टार्स की वैनिटी वैन देने का फैसला किया था। ये वैनिटी वैन वॉरियर्स के रेस्टरूम की तरह इस्तेमाल हो रही हैं। मिशन सुरक्षा प्रोजेक्ट ने लॉकडाउन के चौथे चरण में आने तक महिला पुलिसकर्मियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मिशन सुरक्षा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रोड्यूसर चित्रा सुब्रह्मण्यम बता रही हैं कि मुंबई के 16 स्पॉट पर ये वैन वॉरियर्स की मदद कर रही हैं। वैन में सैनिटाईजर, बिस्किट्स और मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस मुहिम में किराए पर वैनिटी वैन देने वाले केतन रावल भी पीजीआई का साथ दे रहे हैं।