December 11, 2023 : 4:31 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

चेन्नई के शोधकर्ताओं ने पॉलिस्टर फैब्रिक से बनाया वॉशेबल मास्क; इसे 20 बार धोया जा सकेगा; एक मास्क की कीमत 30 रु.

  • अन्ना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा, मास्क कीमत काफी कम रहेगी और इसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, पॉलिस्टर फैब्रिक से तैयार मास्क से सांस लेना और इसे धुलना आसान है

दैनिक भास्कर

Mar 30, 2020, 10:55 PM IST

हेल्थ डेस्क. अब फेसमास्क धोया भी जा सकेगा। देश में बढ़ती फेस मास्क की मांग को देखते हुए चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसा फेसमास्क तैयार किया है जिसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, फेसमास्क को पॉलिस्टर फैब्रिक से तैयार किया गया है, यह जल्द ही उपलब्ध होगा।

20 बार धोया जा सकेगा मास्क
शोधकर्ता टीम के प्रमुख एस सुब्रहमण्यम के मुताबिक, इस नए फेसमास्क को 20 बार तक धोया जा सकेगा। एक फेसमास्क की कीमत 30 रुपए होगी। कई तरह के मैटेरियल की जांच के बाद पॉलिस्टर से मास्क बनाने का फैसला लिया गया। इससे तैयार मास्क से सांस लेना आसान है और आसानी से धुला भी जा सकता है। 

ट्रायल के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया
एस सुब्रहमण्यम के मुताबिक, कॉटन से बने मास्क में जल्द ही नमी आ जाती है जबकि पॉलिस्टर फैब्रिक सूखे रहते हैं। इसे किसी भी साबुन से धो सकते हैं। नए मास्क को ट्रायल के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। अप्रूवल मिलने पर इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा।

Related posts

5 ग्रहों के कारण कई लोगों के लिए बड़े बदलाव वाला हो सकता है ये हफ्ता

News Blast

3 राशियों के लिए समय रिश्तों और करियर के लिहाज से ठीक नहीं, 9 राशियों के लिए दिन काफी शुभ फल देने वाला

News Blast

तम्बाकू से कोरोना की वैक्सीन तैयार करने वाली ब्रिटिश-अमेरिकी फर्म का दावा अगले माह शुरू होगा इंसानों पर ट्रायल

News Blast

टिप्पणी दें