January 14, 2025 : 4:31 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सोमवार को परिवार का वातावरण का सुखद रह सकता है, मानसिक शांति बनी रहेगी

  • अंक 2 वाले लोगों के लिए 11 मई को दिन अच्छा रहेगा, अंक 4 वाले अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है

दैनिक भास्कर

May 10, 2020, 12:42 PM IST

सोमवार, 11 मई का मूलांक 2, भाग्यांक 2, दिन अंक 2, 7, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार, 11 मई को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बन रही है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति है और अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 11 मई का दिन…

अंक 1- निजी सचिव के रूप में कार्यरत लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। परिवार का वातावरण सुखद रह सकता है। मानसिक शांति मिल सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- महिला अधिकारियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। यदि आपकी अधिकारी महिला है तो आपको उससे शाबाशी मिल सकती है। नर्व्स सिस्टम संबंधी समस्या से राहत मिल सकती है। 

क्या करें- माता, पत्नी, बेटी को उपहार दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- जनसंपर्क अधिकारियों को उच्चाधिकारियों के प्रशंसा मिल सकती है। शिक्षक की नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिजनों के साथ आनंद की अनुभूति होगी।

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- अविवाहितों के लिए विवाह के मामले में शुभ समाचार वाली बात रह सकती है। यदि शादी स्थगित हो रखी है या मुहूर्त्त नहीं निकला है तो अब इस बारे में प्रगति हो सकती है। अपनी इच्छाओं के आवेग पर नियंत्रण रखें।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- किसानों को उपज का अच्छा दाम मिल सकता है। सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य संबंधी अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को काला सूती कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- घर से कारोबार करने वाली महिलाओं के लिए लाभ का अवसर आ सकता है। किसी विशिष्ट प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अनुकूलता रह सकती है। भारी भोजन से बचें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- प्रिंट मीडिया संवाददाताओं के लिए संभलकर काम करने का समय है। सामाजिक क्षेत्र में पराजय का भाव अनुभव हो सकता है। घर के माहौल पर खास ध्यान दें।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिन्दूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- महिलाओं के लिए वैवाहिक जीवन में धैर्य रखने का समय है। कार्यस्थल संबंधी मामलों में प्रतिकूलता रह सकती है। दूसरों की वजह से समस्या में फंस सकते हैं।

क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- गठबंधन की सरकारों को झटका लग सकता है। महिला नेतृत्व वाली सरकारों के लिए संकटकाल है। मानसिक तनाव रह सकता है।

क्या करें- गाय को घास डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Related posts

मंगलवार के ग्रह-नक्षत्रों से बन रहे हैं 3 शुभ योग; मकर सहित 5 राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, लेन-देन और निवेश में भी रहेगा फायदे वाला दिन

News Blast

गुंडे -बदमाशों से निपटने के लिए सीएम शिवराज ने पुलिस-प्रशासन को दी खुली छूट

News Blast

88 % पेरेंट्स बोले- बच्चों में गैजेट इस्तेमाल करने का समय बढ़ा, 43 % ने कहा- ये जरूरत से ज्यादा स्क्रीन पर बिता रहे समय

News Blast

टिप्पणी दें