March 29, 2024 : 12:19 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

कोरोनावायरस से बचने के लिए 84 फीसदी भारतीय घर में; सेल्फ आइसोलेशन में सबसे आगे स्पेन और सबसे पीछे जापान

  • सेल्फ आइसोलेशन के सबसे ज्यादा मामले रशिया, विएतनाम और ऑस्ट्रेलिया में बढ़े
  • दुनिया के 14 देशों में हुए इस सर्वे के मुताबिक, हर 5 में से 4 इंसान घर में

दैनिक भास्कर

Apr 09, 2020, 08:04 PM IST

नई दिल्ली. एक सर्वे के मुताबिक, कोरोनावायरस से बचने के लिए 84 फीसदी भारतीय घर में हैं वहीं स्पेन में यह आंकड़ा 95 फीसदी है। दुनिया के 14 देशों में हुए सर्वे में सामने आया कि हर 5 में से 4 इंसान घर में है। वहीं, जापान इस मामले में अपवाद है क्योंकि यहां लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है, यहां महज 15 फीसदी लोग ही सेल्फ आइसोलेशन में है। सेल्फ आइसोलेशन के सबसे ज्यादा मामले रशिया, विएतनाम और ऑस्ट्रेलिया में बढ़े हैं। मार्केटिंग रिसर्च फर्म आईपीएसओएस ने यह सर्वे 2 से 4 अप्रैल के बीच 28 हजार लोगों को किया है।

अमेरिका और भारत की स्थिति एक जैसी
सर्वे की खास बात है कि सेल्फ आइसोलेशन के मामले दोनों में भारत और अमेरिका एक जैसा ही है। दोनों ही देशों में घर पर रहने वाले लोगों का आंकड़ा 84 फीसदी है। सर्वे के मुताबिक, दुनिया 15 में से 14 देशों ने सेल्फ आइसोलेशन स्वीकार कर लिया और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। खासबात है कि इसे लागू करने में सरकार और जनता दोनों ही अपनी-अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। 15वें देश की सूची में जापान है जहां महज 15 फीसदी लोग है सेल्फ आइसोलेशन में है।  

दिल्ली की जामा मस्जिद में गूंज रही पक्षियों की आवाज।

सेल्फ आइसोलेशन : कहां कितने लोग घरों में

देश कितने लोग घर में (% में)
स्पेन 95
वियतनाम 94
फ्रांस  90
ब्राजील 89
मेक्सिको 88
रशिया 85
भारत 84 
अमेरिका 84
जापान 15
पिंकसिटी जयपुर का हवामहल

‘फिलहाल लॉकडाउन ही समाधान’

मार्केटिंग रिसर्च कंपनी के सीईओ अमित आदरकर के मुताबिक, अलग-अलग देशों की सरकारें कोरोनावायरस का दायरा कम करने के लिए सख्ती से लॉकडाउन लागू कर रही हैं। ज्यादातर भारतीय इसमें अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। फिलहाल अब तक संक्रमण रोकने का यही पुख्ता समाधान नजर आ रहा है।

भारत में सेल्फ आइसोलेशन का आंकड़ा घटा

सर्वे के मुताबिक, पिछले हफ्ते कुछ देशों के सेल्फ आइसोलेशन के मामले घटे और बढ़े भी हैं। घटने वाले देशों में चीन (-4%), भारत (-3%) और जर्मनी (-3%) है। वहीं कुछ ऐसे देश भी है जहां सेल्फआइसोलेशन के मामले बढ़े हैं, इनमें रशिया (+23 पॉइंट), वियतनाम (+16 पॉइंट), ऑस्ट्रेलिया (+11 पॉइंट) और मेक्सिको (+8 पॉइंट) है।

हमेशा लोगों से गुलजार रहने वाले मुम्बई के मरीन ड्राइव पर सन्नाटा पसरा है।

Related posts

22 सितंबर तक कन्या राशि में रहेगा बुध, लेन-देन और निवेश में कुंभ सहित 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय

News Blast

6 जुलाई से सावन माह शुरू होगा; इस महीने गुरु पूर्णिमा, तीन एकादशियां रहेंगी, नाग पंचमी मनाई जाएगी, शिव पूजा और मंत्र जाप करें

News Blast

अब फेफड़े ही नहीं शरीर के हर अंग पर नजर रखने की जरूरत, ब्रेन से लिवर तक कोरोना पहुंचा; रेमेडेसिवीर,  डेक्सामेथासोन ड्रग लाइफ सेवर साबित हुईँ

News Blast

टिप्पणी दें