June 3, 2023 : 6:29 AM
Breaking News
खेल

धोनी काले छोटे बाल और सफेद दाढ़ी में दिखे, वीडियो वायरल; बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आए

  • पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछला मैच वनडे वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल खेला था
  • चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक वीडियो शेयर किया, इसमें धोनी ने सुरेश रैना से कहा- तेरी दाढ़ी सफेद हो गई

दैनिक भास्कर

May 09, 2020, 03:50 PM IST

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बीच महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर नया लुक नजर आया है। उनकी बेटी जीवा धोनी सिंह नाम के इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी काले छोटे बाल और सफेद बियर्ड दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपने फार्म हाउस पर बेटी और डॉग के साथ खेल रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आईपीएल से वापसी का प्लान बनाया था, लेकिन यह अभी संभव होता नहीं दिख रहा है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

धोनी ने रैना से कहा- तेरी दाढ़ी सफेद हो गई
धोनी आईपीएल में फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान हैं। इसी बीच सीएसके ने भी धोनी और सुरेश रैना का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें धोनी क्लीन सेव नजर आ रहे हैं, लेकिन रैना बियर्ड में दिखते हैं। रैना गले मिलते हैं, तो धोनी कहते हैं कि तेरी दाढ़ी के बाल सफेद हो गई।

Related posts

अर्जुन अवॉर्ड के लिए टेनिस से अंकिता, दिविज शरण का नाम भेजा, ध्यानचंद सम्मान के लिए पूर्व कोच नंदन बल नामित

News Blast

अमेरिका को नाराज़ कर क्या ईरान से भी रूस की तरह तेल ख़रीदेगा भारत

News Blast

शोएब अख्तर को पीसीबी के कानूनी सलाहकार का मजाक उड़ाना भारी पड़ा, बोर्ड ने मानहानि का मुकदमा किया

News Blast

टिप्पणी दें