
- मेष राशि वालों के लिए अपना काम ईमानदारी से करने का दिन
- वृष राशि वालों के लिए कुछ आर्थिक लाभ मिलने के हैं संकेत
- मिथुन राशि वालों के लिए मीटिंग्स में व्यस्त रहने का हो सकता है समय
दैनिक भास्कर
May 10, 2020, 05:40 PM IST
सोमवार, 11 मई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए समय सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से कुछ राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के लिए अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा। 4 राशियों के लिए समय थोड़ा संघर्ष भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपना काम ईमानदारी से करने का दिन, वृष राशि वालों के लिए कुछ आर्थिक लाभ मिलने के हैं संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए मीटिंग्स में व्यस्त रहने का हो सकता है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – The World
आज अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
- वृषभ – Temperance
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा होने और उसका लाभ मिलने का है। आपको अपनी जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
- मिथुन – The Lovers
आज का दिन आपके लिए मीटिंग्स में व्यस्त रहने वाला हो सकता है। कुछ बातें बहुत लंबी चल सकती हैं। कुछ लोगों की पुरानी तलाश पूरी हो सकती है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जो आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चों पर मदद करने वाले हो सकते हैं। अविवाहित और सिंगल लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत का समय है। आपके लिए दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है। ये कई यादें बनाएगा।
- कर्क – Eight of Cups
आज आपको अपने विचारों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। अगर आप अपनी बात साफ तरीके से नहीं रख पाएंगे तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी चीज में तभी आगे बढ़ें जब आपको अपने आप पर भरोसा पूरी तरह हो। फिर चाहे मामला बिजनेस का हो या किसी निजी संबंध का। बिना विचार किए कोई कदम ना बढ़ाएं।
- सिंह – Judgement
आज आपको पुराने मामलों में लाभ हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके फाइनेंशियल फैसले आपको काफी लाभ देंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में है। इसके लिए आपको समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको व्यवसायिक जीवन के साथ ही व्यक्तिगत जीवन पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।
- कन्या – The Hanged Man
आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक नुकसान होने का हो सकता है। आप अगर किसी उधारी के काम में हैं तो खुद को थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। निवेश के लिए समय उत्तम है लेकिन बिना विचार किए किसी भी जगह अपना पैसा ना लगाएं। अगर किसी को उधार देना पड़े तो बिना कागजी कार्यवाही के अपना पैसा उधार ना दें। डूबने के आसार हैं। प्रोफेशनल मामलों में स्थितियां ठीक रहेंगी।
- तुला – Strength
आपको किसी नई ट्रैनिंग की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आप नौकरी या बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, इसके साथ ही आपको कुछ नया सिखने की कोशिश करनी चाहिए। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप परिवार से अपने किसी रिलेशनशिप के बारे में बात करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
- वृश्चिक – Two of Pentacles
आपको आज कई जगह से प्रशंसा और मोटिवेशन मिल सकता है। आपको कुछ ज्यादा समय समस्याओं को सुलझाने में समय गुजार सकते हैं। किसी मामले में आपको आज कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आपको अपनी क्षमता के अनुरूप कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए आप खुद को उपयुक्त भी मानते हैं।
- धनु – Five of Cups
आपको आज लोगों से ना सिर्फ सलाह बल्कि कुछ मदद भी मिल सकती है। अगर आप किसी के सहयोग से कुछ काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए ये समय उत्तम है। आपको सितारों का पूरा सहयोग मिल सकता है। दिन और परिस्थितियां पूरी तरह आपके फेवर में हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी।
- मकर – Knight of Swords
आज आपको दोहरी जिम्मेदारियों से निपटना पड़ सकता है। निजी और व्यावसायिक दोनों मामलों में आपको अतिरिक्त समय और ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आप कामों को तेजी से निपटाने पर फोकस रखें, अगर कामों को टालते रहेंगे तो आप पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- कुंभ – Wheel of Fortune
आज आपको कुछ अतिरिक्त सीखने या नया कोई हुनर सीखने की शुरुआत करनी चाहिए। ये आपको भविष्य में काफी आगे ले जा सकता है। कार्य स्थल पर आपको सहयोग और प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को थोड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके लिए अपने आप को तैयार रखें।
- मीन – The Empress
आज का दिन किसी नवाचार के लिए है। आपको नई सोच और विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपके विचारों को लोगों की सराहना भी मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिससे मिलकर आपको काफी सुकून मिल सकता है। आपको आज वाहन चलाने या दौड़ने में सावधानी बरतनी चाहिए। दुर्घटना या चोट के संकेत हैं।