December 5, 2023 : 12:13 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

11 मई से शनि मकर राशि में वक्री, अशुभ असर से बचने के लिए शनिदेव के मंत्र का जाप करें

  • धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती, मिथुन और तुला पर रहेगी ढय्या, शनि को चढ़ाना चाहिए नीले फूल

दैनिक भास्कर

May 10, 2020, 10:19 PM IST

सोमवार, 11 मई से शनि मकर राशि में वक्री रहेगा। शनि के वक्री होने से कुछ लोगों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती, मिथुन-तुला राशि पर शनि की ढय्या रहेगी। शनि के अशुभ असर से बचने के लिए शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए। शनि को ग्रहों में न्यायाधीश माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि अभी मकर राशि में स्थित है। इस वजह से धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती है। मिथुन और तुला राशि पर ढय्या रहेगा। ये ग्रह मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। शनि की वजह से कुछ राशियों के लिए समय अशुभ रह सकता है। परेशानियों से बचने के लिए शनि पूजा करनी चाहिए। जानिए शनि की पूजा में किन बातों का ध्यान रखें…

पं. शर्मा के अनुसार शनिदेव की पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग न करें, क्योंकि तांबा सूर्य की धातु है। शनि और सूर्य एक-दूसरे के शत्रु माने गए हैं। शनि की पूजा में लोहे के बर्तनों का ही उपयोग करना चाहिए। लोहे का या मिट्टी का दीपक जलाएं, लोहे के बर्तन में भरकर शनि को तेल चढ़ाएं। शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।

ध्यान रखें पूजा में लाल कपड़े, लाल फल या लाल फूल शनिदेव को नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि लाल रंग की ये चीजें मंगल ग्रह से संबंधित हैं। ये ग्रह भी शनि का शत्रु है। शनिदेव की पूजा में काले या नीले रंग की चीजों का उपयोग करना शुभ रहता है। शनि को नीले फूल चढ़ाना चाहिए।

शनि को पश्चिम दिशा का स्वामी माना गया है, इस वजह से इनकी पूजा करते समय या शनि मंत्रों का जाप करते समय भक्त का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।

पूजा करने वाले व्यक्ति को अस्वच्छ अवस्था में शनि की पूजा नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हर शनिवार शनि को काले तिल और काली उड़द चढ़ाएं।

सभी 12 राशियों पर वक्री शनि का असर

पं. मनीष शर्मा के अनुसार मेष, कर्क, तुला, मकर, कुंभ के लिए मकर राशि का वक्री शनि पक्ष का रहेगा। इन लोगों को सफलता के साथ मान-सम्मान मिल सकता है। वृष, कन्या, वृश्चिक राशि के लोगों को सतर्क रहकर काम करना होगा। वक्री शनि बाधाएं बढ़ा सकता है। मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए शनि सामान्य स्थिति में रहेगा। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

Related posts

एमपी की मंजू ने अपने खून से बना डाली ‘The Kashmir Files’, विवेक अग्निहोत्री बोले OMG!

News Blast

अंकुरित दालों से बनाएं घरवालों के लिए कुछ पोष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन

News Blast

पीरियड्स, महिला खिलाड़ी और सफ़ेद कपड़े पहनने का तनाव

News Blast

टिप्पणी दें