March 29, 2024 : 2:40 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

करियर को नई दिशा मिलने, धैर्य से काम करने और परेशानियों से मुक्ति मिलने का दिन

  • मेष राशि वालों को करियर के मामले में मिल सकती है कुछ नई राहें 
  • वृष राशि वाले हो सकते हैं अपने आसपास के माहौल से असहज 
  • मिथुन राशि वालों के लिए पूरा ध्यान काम पर लगाने का है समय

दैनिक भास्कर

May 11, 2020, 05:40 PM IST

मंगलवार, 12 मई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए समय काफी प्रसन्नता और सफलता देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को करियर के मामलों में कुछ बड़ी सफलता या ऊंचाई मिल सकती है। कुछ राशियों को काम में थोड़ा धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। वहीं, 3 राशियों के लिए समय कुछ अनुकूल कम रहेगा। मेष राशि वालों को करियर के मामले में मिल सकती है कुछ नई राहें, वृष राशि वाले हो सकते हैं अपने आसपास के माहौल से असहज, मिथुन राशि वालों के लिए पूरा ध्यान काम पर लगाने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – The Tower

आज का दिन आपके लिए करियर में नई ऊंचाई हासिल करने के मौके मिलने का है। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जो निवेश करने में रुचि रखते हैं, वे किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे। 

  • वृषभ – Eight of Swords

आज आप खुद को कुछ अलग स्थिति में पा सकते हैं। आप अपने आसपास के माहौल से भी थोड़ा असहज हो सकते हैं। लेकिन, आपको इस समय कार्ड्स धैर्य से काम करने की सलाह दे रहे हैं। आप जितनी मेहनत कर रहे हैं उसके अनुपात में रचनात्मकता और उत्पादकता का अभाव महसूस होगा। कुछ मामलों में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 

  • मिथुन – Ten of Pentacles

आज का दिन आपके लिए काफी फोकस वर्किंग का है। आपको कार्ड्स लगातार ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आपको कुछ मामलों पर लगातार नजर रखनी पड़ सकती है। इस कारण रोजमर्रा के कुछ काम प्रभावित भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव में हैं या परेशान चल रहे हैं तो आप संबंधित लोगों से इस बारे में बात कर पाएंगे। 

  • कर्क – Seven of Wands

आज का दिन आपके लिए अपने घर के काम और मामलों पर ध्यान देने का है। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल होने के संकेत हैं। हालांकि, ये आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगा। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें। आज दिन काफी कुछ आपकी सोच के विपरित रह सकता है। अगर आप किसी मामले में अपने लिए कोई फैसला लेना चाहते हैं तो उसे आज टाल दें। 

  • सिंह – Five of Cups

आज का दिन आपके लिए कुछ उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल और सहज होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आज आप पूरे दिन आसानी से चलने वाले मूड में रहेंगे। दिनचर्या ठीक रहेगी और आप वित्तीय परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए तेजी से प्रयास करेंगे। 

  • कन्या – The Fool

आज आपके लिए दिन कुछ गलतियां होने का हो सकता है। आपके गलत फैसलों या व्यवहार से काम बिगड़ सकते हैं। आवश्यक है कि आप अपने फैसलों की समीक्षा करें। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। यदि उचित उपयोग किया जाए तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा आकर्षक साबित होगी। दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं। 

  • तुला – The High Priestess

आज का दिन आपके लिए अपने टारगेट और जीवन की महत्वाकांक्षाओं की समीक्षा करने का समय है। आपके लिए दिन काफी रोचक और सफलता भरा हो सकता है। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल और सहज रहेंगी। आज आपके लिए हर तरह से फेवर वाला दिन है। आपके आसपास के लोग भी आपके साथ आज काफी आत्मीयता और सहजता से पेश आएंगे। 

  • वृश्चिक – Judgement

आज का दिन आपके लिए अपने करियर की दृष्टि से आगे बढ़ने का दिन साबित हो सकता है। इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह अच्छा समय नहीं है, जो आपके जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरे आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।

  • धनु – Two of Cups

आज का दिन आपके लिए काफी शानदार और सफलता भरा हो सकता है। आपको कुछ कामों के मामले में जिम्मेदारियों से मुक्ति मिल सकती है। कुछ समय आप खुद के शौक पूरे करने के लिए या परिवार को देने के लिए भी निकाल पाएंगे। एक मजेदार दिन की उम्मीद करें और आप इसे बहुत आनंददायक दिन मानेंगे। कुछ चीजें आपके लिए पूरी तरह फेवरेबल हो सकती हैं। इसका आपको लाभ मिलेगा। 

  • मकर – Two of Swords

आज का दिन आपकी कल्पनाशक्ति के चरम पर होने का है। आप अपने लिए कई तरह की योजनाएं बना सकते हैं। करियर और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने के विचार आपके मन में आ सकते है। आप खुद के लिए कुछ काम करने के बारे में सोचेंगे। यात्रा के योग की ओर कार्ड्स संकेत कर रहे हैं। एक मिशन या कार्य आज दूसरों को कड़ी मेहनत की तरह लग सकता है लेकिन यह आपके लिए सुखद चुनौतीपूर्ण संभावना होगी।

  • कुंभ – Four of Wands

आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव और दबाव से भरा हो सकता है। आपको अपने लिए किसी तरह निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए। किसी भी स्थिति में आपको दो मोर्चों पर एक साथ काम करना पड़ सकता है। आपके लिए अपनी इमेज सुधारने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ मामलों में दिन आपके लिए फेवर का है। सिंगल या अविवाहितों के लिए दिन कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है। 

  • मीन – The Tower

आज का दिन आपके लिए परिवार और काम के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी समस्या होने का है। आपके परिवार के लोग या प्रियजन आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं लेकिन आप पर काम का भी अधिक दबाव हो सकता है। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें। 

Related posts

महाभारत और रामायण के कुछ किस्से, जिनसे सीखा जा सकता है कि कैसे परिवार में एकता और प्यार बना रहे

News Blast

आ रही हैं मां दुर्गा

News Blast

जर्मनी में जन्मे पहले जुड़वा पांडा ने फ्रोजन केक के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, जन्म के समय ये 200 ग्राम से भी कम के थे अब 28 किलो के हुए

News Blast

टिप्पणी दें