April 20, 2024 : 4:28 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

14 मई को सूर्य करेगा वृष राशि में प्रवेश, 6 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय

दैनिक भास्कर

May 11, 2020, 07:16 PM IST

14 मई को सूर्य राशि बदलकर वृष में आ जाएगा। इस राशि में 14 जून तक रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य के प्रभाव से वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इनको धन लाभ और तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इनके अलावा वृश्चिक और कुंभ वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेष, मिथुन, तुला और मकर वाले लोगों को करीब एक महीने तक संभलकर रहना होगा। धन हानि हो सकती है। सेहत के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा के अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल

मेष – सूर्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आंख और सिरदर्द हो सकता है। इससे आपके व्यवहार में बदलाव भी हो सकते हैं। इन दिनों में आपको बातचीत में ध्यान रखना होगा। सोच-समझकर बोलना होगा। सूर्य के प्रभाव से खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग भी खत्म होने की संभावना है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए समय ठीक रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। नई योजनाएं भी इन दिनों में बन सकती है।

वृष – सूर्य के राशि बदलने से धन लाभ हो सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में भी फायदा होने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर चिंता तो रहेगी लेकिन परेशानी दूर भी हो जाएगी। रोजमर्रा के काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। उन कामों से फायदा भी होगा। इन दिनों में बड़े लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

मिथुन – सूर्य का राशि परितर्वन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इसके कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामले में भी समय ठीक नहीं रहेगा। बुखार, सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी रहेगी। इन दिनों में आप कोई भी गैरकानूनी और गलत काम करने से बचें। साथ काम करने वाले लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तनाव वाला समय रहेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क – सूर्य के प्रभाव से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में धन लाभ हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। उन पर काम होगा और आपको सफलता भी मिल जाएगी। संतान संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आपके कामकाज और योजनाओं की तारीफ हो सकती है। लव लाइफ को लेकर सावधान रहना होगा। आप फायदेमंद निवेश भी कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह – सूर्य के राशि बदलने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं। उनमें आपको फायदा भी मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में भी तरक्की होने की संभावना है। बड़े लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपको सम्मान मिल सकता है। सुख भी बढ़ेगा। परिवार में शांति रहेगी।

कन्या – सूर्य के कारण बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आप फालतू खर्चों पर कंट्रोल कर लेंगे। आपकी सेविंग बढ़ सकती है। दूर स्थान पर रहने वाले महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका पूरा फायदा भी आपको मिल सकता है। अपने से नीचले स्तर के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता जरूर रहेगी।

तुला – सूर्य के राशि परिवर्तन करने से आपको संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है। शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। सरकारी कामों में उलझनें आ सकती है। प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिल पाएगी। इन दिनों में धन हानि हो सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। पिता और अन्य बड़े लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। विवाद होने की संभावना है। संभलकर रहना होगा। इस दौरान कोई भी नया और महत्वपूर्ण काम सोच-समझकर ही करना चाहिए।

वृश्चिक – सूर्य के प्रभाव से समय मिला-जुला रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ तो होगा लेकिन उसका सुख नहीं मिल पाएगा। नए और बड़े कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपको फायदा नहीं मिल पाएगा। सूर्य के कारण सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। सिरदर्द और आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आपके स्वभाव में आक्रामकता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। सुख में कमी आ सकती है।

धनु – सूर्य के राशि बदलने से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपको धन लाभ हो सकता है। कर्जा खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। सूर्य के कारण मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा भी आपको मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कामकाज में आ रही उलझनें दूर होने लगेंगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होने लगेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

मकर – संतान के भाव में सूर्य के आ जाने से आपको संभलकर रहना होगा। संतान संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। इन दिनों में आप कुछ गुप्त योजनाएं भी बना सकते हैं। उन पर काम करने पर आपका समय खराब हो सकता है। हालांकि इन दिनों में आपको रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा, लेकिन आपको सोच-समझकर निवेश करना होगा। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। इन दिनों में आपकी योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।

कुंभ – सूर्य के राशि परिवर्तन से आपका सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस वालों का पूरा ध्यान काम पर रहेगा। इन दिनों में मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। माता से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। सूर्य के प्रभाव से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के कामकाज से आपको फायदा मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत के मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण मामले इन दिनों में सामने आ सकते हैं।

मीन – सूर्य के प्रभाव से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग मन लगाकर काम करेंगे और मेहनत भी ज्यादा करेंगे। उसका फायदा भी मिलेगा। इन दिनों कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आप अपने प्रभाव से दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको संभलकर रहना होगा। सूर्य राशि परिवर्तन से पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनसे आपको मदद भी मिल सकती है। योजनाएं बना कर काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे।

Related posts

रिसर्च: दिन में एक बार गाना भी कम कर सकता है डिमेंशिया का प्रभाव

Admin

भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव का तत्व होने से त्रिमूर्ति के रूप में होती है श्रीराम की पूजा

News Blast

जबलपुर पहुंची फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा ने धुआंधार को देखकर कहा- वाव…ब्यूटीफुल

News Blast

टिप्पणी दें