December 9, 2023 : 5:14 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

गुरुवार को पुराने कामों की सफलता के लिए प्रतिक्षा करनी पड़ सकती है, काम बिगड़ सकते हैं

  • 14 मई को अंक 1 वाले लोगों के करियर में तनाव बढ़ सकता है, अंक 3 वाले लोगों को सम्मान मिल सकता है

दैनिक भास्कर

May 13, 2020, 06:42 PM IST

 गुरुवार, 14 मई का मूलांक 5, भाग्यांक 5, दिन अंक 3, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 3 की अंक 5, 6 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार गुरुवार, 14 मई का दिन कैसा रह सकता है।

 अंक 1- कार्य संबंधी पिछली यात्रा का परिणाम प्राप्त करने में अभी भी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। करियर में तनाव की स्थिति बन सकती है। ऊहापोह में फंस सकते हैं।

क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- वस्त्र डिजाइनरों के लिए दिन ठीक रह सकता है। किराना व्यापारियों के लिए मामला लाभ का रह सकता है। गले का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- साहित्यकारों के लिए सम्मान प्राप्त करने का समय है। निकट भविष्य को लेकर विशिष्ट योजना बना सकते हैं। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- शिवलिंग को चंदन का तिलक करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- राशन डीलरों के लिए भागादौड़ी का समय है। लकड़ी के कारोबारियों को संभलकर काम करना होगा। असमंजस की स्थिति में रह कर काम बिगाड़ सकते हैं। 

क्या करें- चींटियों को भोजन डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- फैशनेबल आयटम्स के थोक कारोबारियों को उल्लेखनीय ऑर्डर मिल सकता है। नई  एजेन्सी लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। शारीरिक थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- बजरंग बाण का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- हलवाइयों के लिए राहत की स्थिति बन सकती है। इनडोर खेलों के खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर प्रस्तुत हो सकता है। खानपान में अति से बचें। 

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- संविदा या ठेके पर काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। कोई अटका हुआ खास मामला आगे बढ़ने से मन को तसल्ली होगी। मानसिक अशांति से राहत मिल सकती है।

क्या करें- अपने इष्ट देव के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। चूरमे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- दाल-दलहन व चावल के थोक कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है। कपड़े के कारोबारी भी लाभ में रह सकते हैं. अपने जोश की मात्रा सीमित रखें।

क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- बड़े और महत्वपूर्ण सौदों में अभी हाथ न डालें। अनिर्णय या सटीक निर्णय के आभाव के कारण अपना ही नुकसान कर सकते हैं। हड्डी का दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- घर में बने हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Related posts

डिप्रेशन का एक साइडइफेक्ट यह भी: डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो आपकी किडनी के काम करने की क्षमता घट सकती है, युवाओं पर हुई रिसर्च में हुआ खुलासा

Admin

डोनेशन से मिलेगी नई जिंदगी: स्टेम सेल डोनेट करके ब्लड डिसऑर्डर और कैंसर के मरीजों की जान बचा सकते हैं

Admin

अपनी बुराई सुनकर परेशान नहीं होना चाहिए, अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें

News Blast

टिप्पणी दें