February 11, 2025 : 3:12 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्रवार को बढ़ सकता है मानसिक तनाव, धैर्य के साथ काम करने का है दिन

  • अंक 2 वाले लोगों को 15 मई को मिल सकता है लाभ, अंक 3 वाले लोगों के लिए रह सकती है अनुकूलता

दैनिक भास्कर

May 14, 2020, 02:06 PM IST

शुक्रवार, 15 मई का मूलांक 6, भाग्यांक 6, दिन अंक 6, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 5  और अंक 6 में परस्पर समभाव युति। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार, 15 मई का दिन…

अंक 1- वेतन भत्तों के मामले में कुछ अटकाव आ सकता है। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिए समय धैर्य के साथ काम करने का है। मानसिक शांति खत्म हो सकती है।

क्या करें- अपने पितर को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- महिला के नाम से किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। रसोई के उपयोग के सामानों के खुदरा विक्रेताओं के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सुकून की अवस्था रह सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को मीठे चावल का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- ऋण लेने के मामले में अनुकूलता रह सकती है। कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। खानपान के मामले में ज़रा भी लापरवाही न बरतें। 

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- ब्याज पर धन वालों के लिए समय कठिन है। उम्मीद की जगह से पैसा आने में बाधा आ जाने से दुखी हो सकते हैं। झल्लाहट से बचें।

क्या करें- हलवे का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक– 6, महत्वपूर्ण रंग– क्रीम

अंक 5- व्यापार के विस्तार की योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। बाजार में बिखरा अपना पैसा इकट्ठा करने में आसानी रह सकती है। मांसपेशियों के दर्द के मामले में राहत मिल सकती है।

क्या करें- शनि देव को काला सूती कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- कर सलाहकारों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। पशु-चारे के कारोबारियों के लिए मामला लाभ का रह सकता है। गले का दर्द रह सकता है।

क्या करें- संतान को भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- सफाई ठेकेदारों के लिए सरकारी पक्ष अनुकूल रह सकता है। सहकारी संस्थाओं के लिए स्थिति पक्षकारी रह सकती है। मानसिक तनाव न बढ़ने दें।

क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- पारिवारिक विवाद न्यायालय में अटका मामला दुखी कर सकता है। ज्योतिषी वर्ग के लिए संयम धारण किए रखने का दिन है। कोशिश करें कि लोगों से उलझें नहीं।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- प्रॉपर्टी के धंधे में कमीशन एजेंट का काम करते हैं तो धन का अटकाव परेशान कर सकता है। विवाद में पड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। अपना मनोबल गिरने न दें।

क्या करें- बंदरों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Related posts

क्या है कोविडसोम्निया: कोरोना के कारण 40% लोगों में बढ़ी नींद न आने की समस्या, जानिए वो 4 तरीके जो आपको नींद पूरी करने में मदद करेंगे

Admin

देवी काली विवाद: एमपी पुलिस ने ट्विटर को भेजा कानूनी नोटिस, ये कदम उठाने के लिए दिए 36 घंटे

News Blast

वैज्ञानिकों ने मच्छरों को मलेरिया से बचाने वाला सूक्ष्मजीव खोजा, यह इसे संंक्रमित करके वाहक बनने से रोकता है

News Blast

टिप्पणी दें