
- मेष राशि वालों के लिए समस्याओं का हल मिलने का है दिन
- वृष राशि वालों के लिए कुछ नया सीखने का हो सकता है समय
- मिथुन राशि वालों के लिए चिताओं से मुक्ति मिलने के हैं संकेत
दैनिक भास्कर
May 14, 2020, 05:44 PM IST
शुक्रवार, 15 मई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बहुत सकारात्मक परिणाम देने वाला और लाभ मिलने का रहेगा। कुछ लोगों को अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना होगा। कुछ लोगों के लिए समय काफी समय से अटके पूरे होने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय थोड़ा विपरीत रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए समस्याओं का हल मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए कुछ नया सीखने का हो सकता है समय, मिथुन राशि वालों के लिए चिताओं से मुक्ति मिलने के हैं संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – The World
आज अपना काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
- वृष – Ten of Cups
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
- मिथुन – Wheel of Fortune
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं से मुक्त होने का है। किसी भी बात को लेकर आपको आज परेशान नहीं होना पड़ेगा। चीजें अपने आप समय पर होती रहेंगी। किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएंगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है, इसलिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे अगर टाल सकें तो बेहतर रहेगा।
- कर्क – Ace of Swords
आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।
- सिंह – The Devil
आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है, तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
- कन्या – Justice
आज के दिन आपके लिए काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। आपको अपने काम और अपनी योग्यता के साथ पूरा न्याय करना होगा। अगर आप अपने समय और क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे तो आपको इससे काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।
- तुला – The High Priestess
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लिए आर्थिक और भौतिक रुप से दिन अच्छा रहेगा और फलदायक भी साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
- वृश्चिक – Knight of Pentacles
आपके लिए आज का दिन कुछ खास हो सकता है। कुछ मामले में आपको अंतर्मन की आवाज सुनना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ लाभदायक परिस्थितियां भी मिलेंगी। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।
- धनु – Four of Cups
आज का दिन करियर में छोटी-मोटी परेशानियों का रह सकता है। आज आपको स्थान परिवर्तन संबंधित किसी मसले के कारण परेशान हो सकते हैं। इस कारण चिंतित न हों। इनसे आपको नुकसान नहीं होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें।
- मकर – The Hermit
आज आपको अपने काम के संसाधन और कामों में सहायता आसानी से मिलेगी। आज बातचीत और काम में अपने ईगो को थोड़ा दूर रखें, इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।
- कुंभ – Four of Pentacles
आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। इन अवसरों का आप बेहतर तरीके से दोहन कर सकते हैं। काम में आपका ध्यान थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन आप अपनी आत्मशक्ति और आत्म विश्वास से चीजों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। किसी एक्सपर्ट से सलाह कर अपनी ऊर्जा उचित दिशा में लगायेंगे तो बहुत जल्द अच्छे फल मिलेंगे।
- मीन – The Sun
आज का दिन आपको पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने का है। इन कामों से आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित अनुभवी लोगों से हो सकती है, जिनका मार्गदर्शन मिलने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आपको परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। अपने से उम्र में छोटे लोगों के लिए आपकी सलाह काफी लाभप्रद हो सकती है।