December 11, 2023 : 4:19 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

रविवार को मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है, अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा

  • 17 को अंक 2 वाले लोगों को परिवार से दूर होना पड़ सकता है, अंक 9 वाले लोग वाद-विवाद से बचें

दैनिक भास्कर

May 16, 2020, 02:50 PM IST

रविवार, 17 मई का मूलांक 8, भाग्यांक 8, दिन अंक 1, 4, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1, 4 के साथ अंक 5 की मित्र युति बन रही है। अंक 6 की विरोधी युति और अंक 8 परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 17 मई का दिन…

अंक 1- अधिकारी नाराज रह सकते हैं। राजपत्रित अधिकारियों के लिए कड़ी परीक्षा का समय है। मानसिक तनाव की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- पारिवारिक या पैतृक स्थान छोड़ना पड़ सकता है या इसकी भूमिका बन सकती है। कोर्ट एक लिपिक वर्ग को परेशान होना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- अपने इष्ट देव को पारंपरिक भोग लोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- जनसंपर्क सेवा के कार्मिकों के लिए अधिक भागादौड़ी का समय है। दूर की यात्रा की योजना बन सकती है। उत्साह की अधिकता रह सकती है। 

क्या करें- बछड़े को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- करियर संबंधी विपरीतता रह सकती है। परिवार में पिता से बड़ी उम्र के लोगों से संबंधित समस्या रह सकती है। तनाव की स्थिति रह सकती है। 

क्या करें- जौ का दान करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- कपड़ा व्यापारियों के लिए राहत का मार्ग निकल सकता है। सर्जिकल आयटम्स के निर्माताओं-विक्रेताओं के लिए विशेष अवसर बन सकता है। हड्डी संबंधी पुरानी समस्या फिर सिर उठा सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं। 

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- सॉफ्ट ड्रिंक कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। कॉस्मेटिक्स का व्यापार लाभ दे सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। 

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- पेट्रो-केमिकल्स पदार्थों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। जल्दबाजी में आकर अपना ही काम बिगाड़ लेने का ख़तरा है। कोशिश करें कि मानसिक नियंत्रण न बिगड़े।  

क्या करें- गुड़ दान करें।

महत्वपूर्ण अंक– 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 8- मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को झटका लग सकता है। विदेश यात्रा खटाई में पड़ सकती है। सिर दर्द रह सकता है। 

क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- टायर व्यवसायियों के लिए दिन कृपालु रह सकता है। तिलहन का कारोबार लाभ दे सकता है। विवाद से बचें।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के कटोरे में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

Related posts

शेन वॉर्न – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर का हुआ निधन

News Blast

चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के साथ कुंभ राशि में और अपनी ही राशि में रहेगा सूर्य, इन ग्रह-नक्षत्रों से आज 7 राशियों को हो सकता है फायदा

News Blast

10 अक्टूबर को सूर्य आ जाएगा चित्रा नक्षत्र में, इस कारण मकर सहित 6 राशि वालों के कामकाज में हो सकता है बदलाव

News Blast

टिप्पणी दें