January 21, 2025 : 2:21 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सोमवार को समय पक्ष का रह सकता है, कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है

  • अंक 1 वाले लोगों को 18 को विशेष सम्मान मिल सकता है, अंक 2 वाले लोगों को विवाद का सामना करना पड़ सकता है

दैनिक भास्कर

May 17, 2020, 12:33 PM IST

सोमवार, 18 मई का मूलांक 9, भाग्यांक 9, दिन अंक 2, 7, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार, 18 मई को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति रहेगी। इनके साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति, अंक 6 की मित्र युति और अंक 9 की प्रबल विरोधी युति है। अंक 9 की अंक 5, अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 18 मई का दिन…

अंक 1- आउटडोर खेलों के खिलाड़ियों को विशिष्ट सम्मान मिल सकता है। कोई खास ऑपरेशन करवाने की सोच रहे हैं तो आज समय तय कर सकते हैं। मनोबल प्रभावित होने से बचाएं।

क्या करें- देवी मंदिर में भेंट चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- साझेदारी को लेकर चल रहा विवाद दुखी कर सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए अच्छा अवसर बन सकता है। व्यर्थ की चिंताएं घेर सकती हैं।

क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- समय उत्तम है। विशेष अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मैनेजमेंट क्षेत्र के लिए लोगों के लिए लाभ का अवसर आ सकता है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। 

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- जमीन-जायदाद का खानदानी कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। विदेश सेवा में जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है। अपनी इच्छाशक्ति कमजोर न पड़ने दें।

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- ऑर्थो डॉक्टरों के लिए समय ठीक है। मार्बल और ग्रेनाइट कारोबारियों के लिए लाभ का अवसर है। ऊहापोह की स्थिति से बचें।

क्या करें- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- बाजार की उठापटक पर करीब की नजर रखें, लाभ मिल सकता है। दिया धन आने का रास्ता बन सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें। 

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- राशन डीलर्स के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। प्रॉपर्टी एजेंटों के लिए अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। आंखों का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- फौजदारी का कोर्ट केस या पुलिस केस पक्ष में आ सकता है। परिवहन सेवा के अधिकारियों के लिए दिन अनुकूल है। पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक कर गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- ईंट-भट्टे वालों के लिए परिस्थिति अनुकूल रह सकती है। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। बवासीर की समस्या से पीड़ित हैं तो दुख दे सकती है।

क्या करें- हलवे का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Related posts

देश में वायरस की पहली तस्वीरें सामने आईं; इनसे कोरोना की उत्पत्ति और उसके संक्रमण को समझने में मदद मिलेगी

News Blast

सूतक से ग्रहण खत्म होने तक मनोकामना के अनुसार करना चाहिए जाप, दोपहर 1.38 बजे तक रहेगा ग्रहण, इस समय में पूजा न करें

News Blast

15 जून को मिथुन राशि में आएगा सूर्य, ओडिशा में रज संक्रांति के रूप में मनाते हैं ये पर्व

News Blast

टिप्पणी दें