September 29, 2023 : 10:00 AM
Breaking News
खेल

रोहित ने कहा- कोरोना में हमें आशा की किरण तलाशनी चाहिए, धरती मां खुद को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा कर रही

  • कोरोनावायरस के कारण दो महीने से कोई क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हुआ, आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए टला
  • भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने कहा- जिन चीजों को हम सामान्य कहते थे, कोरोना ने उन्हें बर्बाद कर दिया है

दैनिक भास्कर

May 15, 2020, 11:27 AM IST

कोरोनावायरस जैसी महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके कारण विश्व की एक तिहाई से ज्यादा आबादी घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गई है। ऐसी स्थिति में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इसे धरती मां का खास संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमें आशा की किरण तलाशनी चाहिए। धरती मां खुद को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा कर रही है।

रोहित ने ट्वीट किया,  ‘‘यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है। हम जिन चीजों को सामान्य कहते हैं, उसे इसने बर्बाद कर दिया। यदि हम चीजों को सकारात्मक तौर पर देखें तो, यह धरती मां अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए कर रही हैं। यह इस मुश्किल के समय में आपको आशा की किरण तलाशने के लिए कह रही है। हमें ऐसा करना भी चाहिए।’’

कोरोना के कारण खेल पर असर
कोरोनावायरस के कारण दो महीने से क्रिकेट समेत कोई भी खेल टूर्नामेंट नहीं हुआ है। क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। वहीं टोक्यो में इस साल होने वाले खेल के सबसे बड़े इवेंट ओलिंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है।

रोहित के नाम आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन
रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। रोहित के नाम आईपीएल के 188 मैच में 4898 रन हैं। वे फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित ने मुंबई को तीन बार खिताब जिताया है।

Related posts

टीम इंडिया तोड़ेगी पाकिस्तान का रिकॉर्ड:भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीम बनने का मौका, रिकॉर्ड से बस 2 जीत दूर

News Blast

टोक्यो ओलिंपिक में 29 दिन बाकी: ओलिंपिक के दौरान नहीं रहेगा उत्सव जैसा माहौल; दर्शकों के चीयर करने और ऑटोग्राफ लेने पर बैन, शराब प्रतिबंधित

Admin

कोरोना के कारण फ्रेंच लीग-1 रद्द; अंक तालिका के आधार पर पीएसजी विजेता, टीम ने 9वीं बार खिताब जीता

News Blast

टिप्पणी दें