January 14, 2025 : 5:14 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मंगलवार को सफलता मिल सकती है, मानसिक तनाव दूर हो सकता है

  • 19 मई को अंक 2 वाले लोगों के लिए अनुकूल रह सकता है दिन, अंक 3 वाले लोगों को मित्रों का सहयोग मिल सकता है

दैनिक भास्कर

May 18, 2020, 01:42 PM IST

मंगलवार, 19 मई का मूलांक 1, भाग्यांक 1, दिन अंक 9, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार के अनुसार मंगलवार को अंक 1 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति, अंक 6 की विरोधी युति और अंक 9 की अंक 5, अंक 6 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 19 मई का दिन… 

अंक 1- सरकारी नौकरी के लिए कोशिश में सफलता का द्वार खुल सकता है। सरकारी ठेकेदारों के लिए समय अनुकूल है। मानसिक तनाव का हल मिल सकता है।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- आंखों के डॉक्टरों के लिए मामला पक्ष का रह सकता है। क्लर्क ग्रेड के कार्मिकों के लिए ट्रांसफर में अनुकूलता रह सकती है। नाक, कान, गले का ध्यान रखें। 

क्या करें- गणेश भगवान को मीठे चावल का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- लंबे समय से बकाया चल रहा मामला निपटने की खुशी मिल सकती है। किसी मित्र का खास सहयोग मिल सकता है। गैस की समस्या रह सकती है। 

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- बड़े भाई साथ काम कर रहे हैं तो तालमेल संभालें। ऑफिस में अपने ही काम से असंतुष्ट रह सकते हैं। अत्यधिक तनाव से बचें।

क्या करें- अपने पितरों का पारंपरिक पूजन करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- चिकित्सा अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। किसानों के लिए परिस्थिति लगभग अनुकूल रह सकती है। असमंजस में पद कर अपना काम विलंबित करवा लेने का खतरा है।

क्या करें- भैरव बाबा के चोला चढ़वाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 6- बैंकिंग क्षेत्र के कार्मिकों को झटका लग सकता है। नकली गहनों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। थायराइड के मरीजों को खास सावधानी बरतनी होगी। 

क्या करें- बंदरों को केले खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 7- करियर काउंसलरों के लिए अच्छा अवसर बन सकता है। बकाया परीक्षा का रास्ता खुल सकता है। मानसिक कमजोरी पर काबू पाएं।

क्या करें- इष्टदेव के पीली मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8– ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित प्रशासनिक अधिकारियों के लिए परीक्षा का समय सिद्ध हो सकता है। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। खिन्नता से बचें।

क्या करें- भिक्षा दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- मंत्रियों के लिए अपने बॉस की नजरों में चढ़ने का दिन है। न्यूरो सर्जन्स के लिए दिन बढ़िया है। चोट संबंधी सावधानी रखें।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Related posts

एक्सपर्ट्स ने भास्कर को बताया – फटा दूध ताकत का अच्छा सोर्स, लेकिन इसका कोरोना से सीधे कोई कनेक्शन नहीं

News Blast

70% अल्कोहल वाले वाइप्स से फोन साफ करें, क्योंकि इस पर कोरोनावायरस कुछ घंटे से लेकर कई दिनों तक बना रह सकता है

News Blast

मकर संक्रांति 14 को: सूर्य के राशि परिवर्तन से बनेगा 5 ग्रहों का दुर्लभ योग, सूर्यास्त तक रहेगा पुण्यकाल

Admin

टिप्पणी दें