
- 23 मई को अंक 2 वाले किसानों को हो सकता है लाभ, अंक 9 वाले लोग संपत्ति का सौदा करना चाहते हैं तो रुकें
दैनिक भास्कर
May 22, 2020, 01:36 PM IST
शनिवार, 23 मई का मूलांक 5, भाग्यांक 5, दिन अंक 8, मासांक 5 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आपके लिए शनिवार, 23 मई का दिन कैसा रह सकता है…
अंक 1- नई फ्रेंचाइजी या डीलरशिप लेने की सोच रहे हैं तो योजना बनाने के लिए उपयुक्त समय है। विदेश यात्रा स्थगित हो सकती है। रीढ़ की हड्डी संबंधी दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- इष्टदेव को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- सब्जी के किसानों को लाभ हो सकता है। दाल-दलहन का व्यापर करने वाले फायदे में रह सकते हैं। नाक-कान का खास ध्यान रखें।
क्या करें- खीर खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- चित्रकारों के लिए समय सम्मान दिलवाने वाला सिद्ध हो सकता है। कला-प्रदर्शन का विशिष्ट अवसर मिल सकता है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4- वन सेवा के कार्मिकों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। स्वास्थ्य बीमाकर्मियों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। खानपान संबंधी विषमता समस्या खडी कर सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू के साथ दूर्वा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 5- कपड़ा मिल वालों के किए लाभकारी अवसर है। कपडे के थोक व्यापारियों के लिए कार्य संबंधी भागादौड़ी बढ़ सकती है। दांत संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- स्वास्थ्य योजनाओं में वित्तीय प्रबंधन संभालने वाले अधिकारियों के लिए दायित्व संबंधी अनुकूलता रह सकती है। मिठाई विक्रेताओं के लिए राहतभरी बात हो सकती है। हलके खानपान पर बल दें।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- स्क्रेप के ठेकेदारों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। डॉक्टर बनने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आगे की योजना बनाने के लिए उपयुक्त समय है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 8- सर्जन्स के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। पशु-चारा विक्रेताओं के लिए दिन अच्छा रह सकता है। पुरानी चोट सिर उठा सकती है।
क्या करें- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- संपत्ति संबंधी सौदा करना चाहते हैं तो अभी रुकें। किसी पुराने घनिष्ठ परिचित से लंबे समय बाद पुन: संपर्क हो सकता है। शारीरिक श्रम नियंत्रित रूप में ही करें।
क्या करें- बंदरों को भोजन दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी