April 19, 2024 : 5:10 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

इस महीने 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने से बढ़ सकती है पांच राशियों की मुश्किलें

  • सूर्य, मंगल और बृहस्पति करेंग राशि परिवर्तन बुध और शुक्र की चाल में होगा बदलाव

दैनिक भास्कर

Jun 01, 2020, 11:15 PM IST

जून में ग्रहों की स्थिति बदलने से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार जून में सूर्य, मंगल, बुध और बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इनके अलावा बुध की चाल टेढ़ी होगी और शुक्र सीधी चाल से चलेगा। ग्रहों की ऐसी स्थिति के प्रभाव से कुछ लोगों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा और कुछ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। इस महीने मेष, वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में समय अच्छा रहेगा। इनके अलावा मिथुन, सिंह कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। विवाद हो सकता है। तनाव और धन हानि की भी संभावना है।

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – महीने की शुरुआत में सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। नए कामों की शुरुआत होगी। कुछ लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। महत्वपूर्ण निवेश और लेन-देन में सफलता मिलने की संभावना है। इस महीने कई मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मंगल की स्थिति देखते हुए इस महीने आपकी मेहनत बढ़ेगी और उसका फायदा भी मिल सकता है। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

वृष – इस महीने आपका कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरी करते हैं तो आपके कामों की तारीफ हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा ज्यादा मिलेगा। मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा भी मिल सकता है। इस महीने आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। आपको आपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा। इस महीने दोस्तों और साथ काम कर रहे लोगों से भी मदद मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं।

मिथुन – पूरे महीने आपको संभलकर रहना होगा। विवाद, तनाव और धन हानि की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। बिना सोचे समझे बोलने से आपकी इमेज बिगड़ सकती है। किसी से विवाद होने की संभावना है। आपके लिए तनावभरा समय हो सकता है। प्रॉपर्टी या व्हीकल की खरीदी या बिक्री का विचार बन सकता है। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से मदद नहीं मिल पाने से दुखी रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की संभावना है। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। संभलकर रहना होगा।

कर्क – इस महीने आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराने निवेश और लेन-देन में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की तारीफ होगी। इस महीने प्रमोशन भी मिल सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। नए और जरूरी कामों की योजनाएं बनेंगी। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। खान-पान पर भी ध्यान दें।

सिंह –  इस महीने आपकी मेहनत बढ़ सकती है। पुरानी परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से अनबन या विवाद हो सकता है। पार्टनरशिप में नुकसान होने की संभावना है। संभलकर रहना होगा। विपरित परिस्थितियों के कारण आपकी मेहनत में कमी आएगी। इसका असर आपकी सेहत और कामकाज पर दिखेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। इस महीने परिवार पर खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग भी खर्च हो सकती है। ज्यादातर मामलों में इस  महीने आपको संभलकर रहना होगा। 

कन्या – इस महीने आपकी मेहनत बढ़ सकती है। आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी या बिजनेस मे किसी से विवाद हो सकता है। पारीवारिक मामलों में भी तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। चोट लग सकती है। पैर से जुड़ा कोई रोग होने की संभावना है। एड़ी में दर्द बढ़ सकता है। डॉ से सलाह लेकर जांच करवा लेना चाहिए। वाहन भी सावधानी से चलाना होगा। सेविंग, निवेश और लेन-देन को लेकर चिंता रहेगी। सोच-समझकर बोलना होगा। वरना आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इस महीने आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर होने की संभावना है। संभलकर रहना होगा।

तुला – इस महीने कामकाज अस्त-व्यस्त रहेगा लेकिन नए कामों की शुरुआत हो सकती है। धीरे-धीरे उलझने दूर होने लगेंगी। इस महीने की गई मेहनत का फायदा आपको आने वाले 50 दिनों बाद मिल पाएगा। आपको कामकाज और मेहनत की तारीफ होगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। सेहत के मामले में ये महीना ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। पारीवारिक उलझने खत्म हो सकती है। इस महीने नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू हो जाएगा।

वृश्चिक –  महीने की शुरूआत में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। ऑफिस में कोई नया पद भी आपको मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है। भाइयों से मधुर संबंध बनेंगे। आप सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। पारीवारिक विवाद खत्म होगा और मधुरता बढ़ेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी समय ठीक रहेगा। इस महीने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। दुश्मन आपको परेशान करने की योजनाएं बना सकते हैं।

धनु – महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। इस महीने प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला हो सकता है। पुराने चले आ रहे विवाद में जीत मिलने के योग बन रहे हैं। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, जिससे बिजनेस में फायदा होगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। हालांकि इन दिनों में काम-काज बढ़ सकता है और आपको नौकरी और बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। महीने के बीच में समय शुभ फल देने वाला रहेगा। कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। पैसा कमाने के नए साधन भी मिल सकते हैं।

मकर – ये महीना परेशानियों वाला हो सकता है। परिवार और कामकाज में तनाव बढ़ सकता है। किसी खास बात को लेकर डर या चिंता बनी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। इस महीने आपकी कोई राज की बात उजागर होने की संभावना है। जिससे आपका पैसा और समय दोनों खराब हो सकते हैं। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। इन दिनों जोखिमभरे कामों को करने से बचना होगा। वाहन सावधानी से चलाना होगा। चोट लग सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। धन हानि हो सकती है।

कुंभ – ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। इस महीने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। संतान और माता को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर खर्चा बढ़ सकता है। दौड़-भाग और तनाव भी रहेगा। नौकरी और बिजनेस में रिस्क लेने से बचना होगा। बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। इस महीने आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। अनजाने में हुई किसी गलती के कारण आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आएंगे। निवेश और लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। सोच-समझकर ही फैसले लेने होंगे। धन हानि हो सकती है। इस महीने किसी को उधार दिया पैसा वापस नहीं मिल पाएगा।

मीन – महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस महीने आपका परिवारिक सुख बढ़ेगा। नौकरी-बिजनेस, परिवार, प्रॉपर्टी और अन्य मामलों में चल रही उथल-पुथल खत्म होगी। जीवन में स्थायित्व आएगा। इस महीने आपको धैये से काम लेना होगा। इससे परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। इन दिनों आपकी  प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस महीने प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। कोई अच्छी खबर भी इन दिनों में आपको मिल सकती है। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस मामले में आपको संभलकर रहना होगा।

Related posts

व्रत की पूर्णिमा आज और गुरु पूजा कल:व्रत की पूर्णिमा आज और गुरु पूजा कल 24 को प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग में गुरू पूर्णिमा मनाना शुभ

News Blast

पुरुषोत्तम महीने में पूजा या व्रत-उपवास नहीं कर सकते तो पेड़-पौधे लगाने से ही मिल सकता है एक यज्ञ करने जितना पुण्य

News Blast

गंगा जल में होती है बीमारी वाले बैक्टीरिया को मारने की ताकत, हिमालय से आने पर इसमें आ जाते हैं औषधीय गुण

News Blast

टिप्पणी दें