April 24, 2024 : 1:45 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

5 जून को चंद्र ग्रहण, लेकिन मांद्य होने से नहीं रहेगा इसका सूतक, कर सकेंगे पूजा-पाठ

  • ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा शुक्रवार को, इस तिथि पर सत्यनारायण भगवान की कथा करने की परंपरा

दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 06:02 AM IST

शुक्रवार, 5 जून ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ये ग्रहण मांद्य रहेगा यानी इसका धार्मिक असर नहीं होगा। ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा, इस वजह से पूर्णिमा से जुड़े सभी पूजन कर्म किए जा सकेंगे। जानिए पूर्णिमा पर कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…

सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें

हर माह पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। भगवान सत्यनारायण विष्णुजी का ही एक स्वरूप है। इस स्वरूप का संदेश यह है कि हमें कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए, हमेश सत्य बोलें। जो लोग असत्य बोलते हैं, उनके जीवन में परेशानियां आती हैं।

विष्णुजी और महालक्ष्मी का अभिषेक करें

पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का अभिषेक करें। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और ये दूध भगवान को अर्पित करें।

मंत्रों का जाप करें

पूर्णिमा पर अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। विष्णुजी मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, शिव मंत्र ऊँ नम: शिवाय, गणेश मंत्र श्री गणेशाय नम:, सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम:, देवी मंत्र दुं दुर्गाय नम:, हनुमान मंत्र ऊँ रामदूताय नम:, श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं।

जरूरतमंद लोगों को दान करें

इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान करें। दान में धन और अनाज दे सकते हैं।

Related posts

संक्रमण का खतरा तब तक नहीं है, जब तक आपके कान में बीमारी नहीं है: एक्सपर्ट

News Blast

O+ ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम, सबसे ज्यादा कारगर नहीं है वैक्सीन, जानिए कोरोना से जुड़ी ऐसी ही चौंकाने वाली रिसर्च के बारे में

News Blast

कॉर्ड ब्लड स्टेम सेल में है 80 से भी ज्यादा बीमारियों का इलाज, कैंसर- लकवा जैसी जटिल बीमारियों के भी ढूंढ़े जा रहे इलाज

News Blast

टिप्पणी दें