April 17, 2024 : 2:15 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्रवार को कृषि से संबंधित काम करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है, तनाव से बचें

  • अंक 1 वाले लोगों को निवेश से लाभ मिल सकता है, अंक 2 वाले लोगों की चिंताओं में कमी आ सकती है

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 08:39 PM IST

शुक्रवार, 5 जून मूलांक 5, भाग्यांक 6, दिन अंक 6, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 6  और अंक 5 में समभाव युति बनी है। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

अंक 1- चावल के थोक कारोबारियों को बाजार निहाल कर सकता है। शेयर बाजार में संभलकर काम करेंगे तो लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद 

अंक 2- कृषि का अच्छा दाम मिल सकता है। पशु चारे के थोक विक्रेताओं के लिए दिन बढ़िया रह सकता हैष चिंताओं में कमी आ सकती है।

क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- पुराने संपर्क अब मजबूती ले सकते हैं। स्थानीय यात्रा की अधिकता रह सकती है। भूख का खास ध्यान रखें। 

क्या करें- बटुक भैरव के नाम जपें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- कपडा मिलों के लिए राहत का समय रह सकता है। वास्तुविदों के लिए समय अच्छा रह सकता है। दिमागी उठापटक में कुछ शांति आ सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- विदेश यात्रा का योग बन सकता है। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों को नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। खानपान के मामले में असावधानी न बरतें।

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा रखें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- मॉडलिंग में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर आ सकता है। शुगर मिलों के लिए राहत की बात हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- जल में शक्कर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- आईटी इंजीनियरों के लिए नौकरी बदलने का अवसर आ सकता है। दुकान में विस्तार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। पसलियों का दर्द रह सकता है।

क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- कपड़ा निर्यातकों के लिए काम बढ़ाने का समय है। नई फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। अपनी योजना पर टिके रहें।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- मार्बल खनन कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। परिवहन सेवा अधिकारियों के लिए भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। वजन बढ़ने के मामले में असावधानी न रखें।

क्या करें- गाय को चारा खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Related posts

मध्यप्रदेश में तीन शहराें में पारा 45 डिग्री पर, अब कहीं-कहीं बौछारें पड़ने के आसार

News Blast

पवित्रता के लिए घर के मंदिर में रखें गंगा जल का कलश और पंच धातु का पिरामिड

News Blast

जबलपुर से मंडला जा रही बस पलटी, 6 यात्री घायल

News Blast

टिप्पणी दें