January 15, 2025 : 5:46 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस: दो महीने जितनी बारिश एक दिन में, बाढ़ में बह गईं कारें, सिर्फ आधे घंटे में ही 40 मिमी बारिश दर्ज की गई 

  • मौसम विभाग ने वीकेंड में तेज बारिश की चेतावनी दी है
  • दमकल विभाग ने लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 05:12 AM IST

पेरिस. फ्रांस के दक्षिणी आइलैंड कोर्सिका में मूसलधार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। कई कारें तेज बहाव में बहने लगीं, बाढ़ से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। यहां कुछ ही देर में 120 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

आमतौर पर इतनी बारिश यहां दो महीने में होती है। सुबह आधे घंटे में ही 40 मिमी. बारिश हो चुकी थी। दोपहर तक यह और तेज हो गई। दमकल विभाग ने लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। रेस्क्यू के दौरान कुछ दमकलकर्मी घायल भी हो गए। स्थिति बिगड़ते देख स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। मौसम विभाग ने वीकेंड में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

फोटो कोर्सिका प्रांत की राजधानी अजासियो की है। 

Related posts

श्वेत महिला की लापरवाही से अश्वेत बच्चे की छत से गिरने से मौत, देशभर में प्रदर्शनकारी ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे

News Blast

सुप्रीम कोर्ट: सहायक प्राध्यापक की सेवा समाप्ति अवैध, विवि को दिया नौकरी बहाली का आदेश

News Blast

चार दिन में पाकिस्तान के दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री पॉजिटिव, अब यूसुफ रजा गिलानी संक्रमित हुए; दुनिया में अब तक 77 लाख से ज्यादा संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें