January 15, 2025 : 6:47 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

भारत सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना, हर 10 लाख की आबादी में साढ़े तीन हजार लोगों में कोरोना की जांच हुई

  • टेस्टिंग के मामले में अमेरिका हमसे चार गुना आगे, वहां अब तक 2.21 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हुई
  • भारत में अब तक जितने लोगों की जांच हुई, उनमें 5.46% लोग संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा टेस्टिंग महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में हुई

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 12:31 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए टेस्टिंग का आंकड़ा बुधवार को 50 लाख को पार कर गया। इंडियन मेडिकल काउंसिल फॉर रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, अब तक देश में 50,61,332 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 77 हजार लोग संक्रमित पाए गए। मतलब जितने लोगों की टेस्टिंग हुई है, उनमें 5.48% लोग संक्रमित मिले हैं।

टेस्टिंग के मामले में अमेरिका हमसे चार गुना आगे है। अमेरिका में अब तक 2 करोड़ 21 लाख 47 हजार 253 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 9.23% लोग संक्रमित मिले हैं। ब्राजील में सबसे खराब स्थिति है। यहां अभी तक दस लाख लोगों की जांच हुई है। इनमें 74.22% यानी 7 लाख 42 हजार 084 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

पांच देश जहां सबसे ज्यादा टेस्ट हुए

देश कितने टेस्ट हुए
अमेरिका 2.2 करोड़
रूस 1.3 करोड़
यूके 58 लाख
भारत 50 लाख
स्पेन 45 लाख

यूएई में हर दस लाख की आबादी में 2 लाख 52 हजार लोगों की जांच हो रही
प्रति दस लाख की आबादी में अगर टेस्टिंग का आंकड़ा देखें तो इस मामले में यूएई दुनिया में नंबर एक पर है। यहां हर दस लाख की आबादी में 2 लाख 52 हजार 963 लोगों की जांच हो रही है। दूसरे नंबर पर स्पेन में इतनी ही आबादी पर 95 हजार, कतर में 92 हजार, रूस में 89 हजार लोगों की जांच होती है। 30 देशों की इस सूची में भारत नीचे से चौथे नंबर पर है। यहां प्रति दस लाख की आबादी में अभी केवल 3 हजार 462 लोगों की जांच हो रही है। ये आंकड़े 8 जून तक के हैं।

भारत में अब हर दिन 1.4 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे
भारत में प्रति दस लाख की आबादी में भले ही अभी काफी कम टेस्टिंग हो रही हो, लेकिन पहले की अपेक्षा इसमें काफी बढ़त देखने को मिली है। लॉकडाउन फेज 3 तक देश में केवल 20 से 50 हजार लोगों की जांच होती थी। अब एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग रोजाना हो रही है। देश में अभी 590 सरकारी लैब और 233 प्राइवेट लैब पर कोरोना के सैंपल लिए जाते हैं। इन लैब की संख्या बढ़ाई जा रही है। अमेरिका में हर रोज 5 लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा लोगों की जांच हुई, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
तमिलनाडु में कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग हुई है। यहां अब तक 5 लाख 28 हजार 434 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 4.9% लोग संक्रमित पाए गए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में अब तक 4 लाख 98 हजार 577 लोगों  की जांच हुई है। इनमें से 14.5% लोग संक्रमित मिले हैं। आबादी के लिहाज से देश में सबसे बड़ा उत्तर प्रदेश है। यहां अब तक 3 लाख 15 हजार 542 टेस्ट हुए हैं। इनमें से 2.8% लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

टॉप-6 राज्य जहां सबसे ज्यादा टेस्टिंग हुई      

राज्य संक्रमित टेस्ट की संख्या
तमिलनाडु 36,841 (4.9%) 5 लाख 28 हजार 434
महाराष्ट्र 90,787 (14.5%) 4 लाख 98 हजार 577
दिल्ली 31,309 (10.3%) 2 लाख 30 हजार 145
गुजरात 21,044 (8%) 2 लाख 27 हजार 889
उत्तर प्रदेश 11,335 (2.8%) 3 लाख 15 हजार 545
पश्चिम बंगाल 8,985 (2.8%) 2 लाख 32 हजार 255

* आंकड़े इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से लिए गए हैं।

Related posts

अमेरिकी सेना की 20 साल बाद वापसी:अफगानिस्तान ने कहा- तालिबान विद्रोहियों से बातचीत फेल हुई तो ले सकते हैं भारतीय सेना की मदद

News Blast

कर्मों का प्रतिफल

News Blast

Ratlam Court News: तिहरे हत्याकांड में नाबालिग को तिहरा आजीवन कारावास, सात आरोपितों पर चल रही सुनवाई

News Blast

टिप्पणी दें