January 15, 2025 : 7:02 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

बलूचों ने पाकिस्तान की सेना पर पत्थर बरसाए, डर की वजह से जवान अपनी पोस्ट छोड़कर भागे

  • बलूचिस्तान के तुरबत शहर में दो हफ्ते पहले बलूच महिला और उसकी चार साल की बेटी की हत्या की गई
  • प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हत्या करने वाले बलूचिस्तान की सत्ताधारी पार्टी बीएपी से जुड़े हुए हैं

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 09:02 PM IST

नई दिल्ली/इस्लामाबाद. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला और 4 साल की बच्ची की हत्या के बाद प्रदर्शन हो रहे हैं। बलूचों ने गुरुवार को सीमा के पास स्थित बारबचा इलाके में पाकिस्तान की सेना पर पत्थर बरसाए। सेना की एक चेक पोस्ट में भी आग लगा दी। हिंसक प्रदर्शन से डरकर सेना के जवान अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो बलूचिस्तान पोस्ट ने शेयर किया है। इसमें हजारों प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सैनिकों पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस जगह पर सेना के टैंक भी खड़े थे। लेकिन, पत्थरबाजी तेज होते ही सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सेना की चेक पोस्ट में आग लगा दी।

तुरबत में महिला और बच्ची की हत्या की गई
बलूचिस्तान में यह प्रदर्शन दो हफ्ते से चल रहे हैं। दो हफ्ते पहले यहां के तुरबत शहर में एक महिला मलिकनाज और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बलूचिस्तान की सरकार चला रही बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) के सदस्यों ने ही हत्या की है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) के कुछ सदस्यों ने मिलकर 2018 में बीएपी बनाई थी। 2018 में बलूचिस्तान में हुए चुनावों में बीएपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इमरान खान सरकार में भी बीएपी शामिल है।

बलूच लिबरेशन आर्मी को खत्म करने का अभियान चला रही सेना
अरब न्यूज ने इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की सेना ग्राउंड जीरो क्लियरेंस ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच लिबरेशन फ्रंट को खत्म किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में बलूच और पख्तून नेताओं की हत्या के कई मामले सामने आए हैं।

Related posts

इमरान पर सुन्नियों को हिंसा के लिए बढ़ावा देने का आरोप; सुन्नी मुसलमानों और आतंकी संगठनों ने शियाओं को दी मारने की धमकी

News Blast

गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, फिर पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़े कर फ्रिज में छिपाए…दहला देगा श्रद्धा जैसा ये मामला

News Blast

पानी के मामले में सिंगापुर बना मिसाल:प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी के चलते सीवेज साफ कर पीने लायक पानी बना रहा, हर रोज 90 करोड़ लीटर पानी साफ करता है प्लांट

News Blast

टिप्पणी दें