January 15, 2025 : 6:57 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक लाख संक्रमित मरीजों वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य, शुक्रवार 3493 नए मरीज मिले; अब तक 3717 की मौत

शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 3493 नए संक्रमित मिले, इसके बाद राज्य में 101141 मरीज हो गए हैं। महाराष्ट्र एक लाख मरीजों वाला देश का इकलौता राज्य है। इनमें एक्टिव मरीज 49616 हैं। शुक्रवार को 127 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3717 हो गई है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को 1366 नए मरीज मिले और 90 की मौत हुई। यहां कुल मरीज 55451 हो गए हैं, इनमें 28248 एक्टिव हैं। मृतकों का आंकड़ा 2044 हो गई है।

महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन नहीं, उद्धव ठाकरे ने खारिज की अफवाहें
प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ किया है कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ठाकरे ने साफ कहा कि राज्य सरकार ने 15 जून से फिर से लॉकडाउन लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। हालांकि, एहतियातन लोगों को भीड़ से बचना चाहिए और सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए। सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 15 जून से लॉकडाउन लागू होने की चर्चा थी।

मुंबई में हर दिन 50 से ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और हजारों यात्री एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।

मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रमित हुए, 10 जून को राकांपा की वर्षगांठ समारोह में हुए थे शामिल
वरिष्ठ एनसीपी नेता और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ठाकरे सरकार में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले मंत्री जितेंद्र आव्हाड और अशोक चाव्हाण संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, दोनों स्वस्थहो गए हैं। मुंडे के अलावा, मुंबई में उनके ड्राइवर और रसोइया भी कोरोना से संक्रमित है। मुंबई पहुंचने के बाद इन सभी लोगों की कोरोना जांच की गई। धनंजय मुंडे ने 10 जून को राकांपा कीवर्षगांठ समारोह में भाग लिया था। उस समय, वह एनसीपी के कई नेताओं के संपर्क में आए थे। धनंजय मुंडे परली के विधायक हैं।

मानसून की दस्तक के बीच 13 और 14 जून को मुंबई में भारी बारिश की आशंका
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दस्तक दी है। जिसके बाद शुक्रवार को कोंकण में भारी बारिश देखने को मिली। मौसम विषेशज्ञों के अनुसार, मौजूदा हालात मानसून के काफी अनुकूल हैं। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बरसात के आगमन के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमण का खतरा बड़े होने की आशंका एक्सपर्ट्स ने भी जताई है। मौसम विभाग पश्चिम भारत के उपमहानिदेशक के.एस. होसलिकर ने कहा, 'राज्य में मानसून के आगमन के साथ हालात काफी अनुकूल हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह राज्य के दूसरे हिस्सों में पहुंचेगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।' 13 और 14 जून को मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, फिलहाल यह चेतावनी यलोऔर ऑरेंज रंग में जारी की गई है।

अनलॉक के बावजूद मुंबई में अभी भी ज्यादातर बसें नहीं चल रही हैं। यह तस्वीर मुंबई के एक बस स्टैंड पर खड़ी बेस्ट की है।

इस साल नहीं बढ़ेगी स्कूलों की फीस
राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन में ऑनलाइन टीचिंग के कारण स्कूलों की जिन सुविधाओं का उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनकी फीस विद्यार्थियों से न वसूली जाए। विभाग ने कहा है कि एग्जिक्यूटिव पैरंट टीचर असोसिएशन (इप्टा) इस बारे में प्रस्ताव पास करे। सरकार के एक शासनादेश में कहा गया है कि 2020-2021 के शैक्षणिक वर्ष के लिए किसी भी तरह की फीस वृद्धि न की जाए। शासनादेश में कहा गया है कि यह आदेश सभी बोर्डों के और सभी माध्यम के पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भारी भीड़ नजर आई।

लूटपाट के पांच आरोपियों में कोरोना संक्रमण, 17 पुलिसवाले हुए क्वारैंटाइन
मुंबई के उपनगर कुर्ला में लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार करने में शामिल तीन अधिकारी समेत नेहरू नगर थाने के 17 पुलिस कर्मियों को क्वारैंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। पिछले हफ्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लूटपाट करने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा गया थ, जिसमें से 5 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांच आरोपियों को चेंबुर और सायन के सरकारी क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया है।

गेटवे ऑफ इंडिया के पास बैठे कबूतर। पहले यहां काफी लोग कबूतरों को दाना डालने आते थे।

धारावी में 44 दिन में डबल हो रहे केस
मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के 20 नये मामने सामने आए,जिससे बृहस्पतिवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,984 हो गई। यह जानकारी बीएमसी के एक अधिकारी ने दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि झुग्गी बस्ती में कोविड-19 से कुछ समय पहले हुई दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 73 से बढ़ कर 75 हो गयी। उन्होंने कहा कि धारावी में फिलहाल 914 मरीजों का इलाज हो रहा है जबकि 995 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। बीएमसी के मुताबिक, यहां 44 दिन में केस डबल हो रहे हैं।

कोरोना अपडेट:

  • अनलॉक का असर धीरे-धीरे मीरा-भाईंदर में भी दिखने लगा है। ऑड-ईवन पद्धति से शहर में दुकानें और शोरूम खुलने लगे हैं।
  • दुकानदरों को प्रोत्साहित करने के लिए गोरेगांव विधानसभा से भाजपा की विधायक विद्या जयप्रकाश ठाकुर ने दुकानदारों से मिलकर विभिन्न मुद्दों और उनसे चर्चा की।
  • बसों में लगातार भीड़को देखते हुए बीएमसी ने महिलाओं के लिए आरक्षित बसों को चलाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को विक्रोली डिपो से बेकबे के लिए सुबह 8 और 9 बजे दो महिला स्पेशल बसें चलाई गई।
  • बेस्ट प्रशासन के अनुसार, अब तक तकरीबन 250 कर्मचारी कोरोना को मात देकर वापस ड्यूटी पर आ चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का रिकवरी रेट तकरीबन 60 प्रतिशत से ज्यादा है।
मुंबई में गुरुवार शाम को हुई बारिश के बीच लोग विक्रोली इलाके में एक ब्रिज के नीचे खड़े दिखे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी लोगों ने तोड़े।

सेगवे से गश्त करेगी मुंबई पुलिस
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए और प्रदूषण कम करने की एक बड़ी पहल के तहत मुंबई के कई इलाकों में अब मुंबई पुलिस कार, बाइक या पैदल नहीं बल्कि सेगवे के जरिए गश्त करेगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसका उद्घाटन किया है और 50 सेगवे मुंबई पुलिस को आवंटित किए गए हैं।

गृहमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के बाद मुंबई के कुछ इलाकों में प्री मानसून बारिश देखने को मिली, मौसम विभाग ने यहां 13 और 14 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Related posts

सुबह 104 अंक ऊपर खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 223 अंक तक ऊपर पहुंचा; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई गिरावट

News Blast

झारखंड: सड़क के अभाव में मरीज को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जाते हैं ग्रामीण; पितृ पक्ष शुरू, पंडितों ने ऑनलाइन मंत्रोच्चार कर घर बैठे पुरखों को जलांजलि दिलवाई

News Blast

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, शाम को धूल भरी आंधी, कुछ इलाकों में बारिश

News Blast

टिप्पणी दें