January 15, 2025 : 6:10 PM
Breaking News
बिज़नेस

पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंचा देश का फॉरेक्स रिजर्व

  • 5 जून को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 8.22 अरब डॉलर बढ़कर501.70 अरब डॉलर का हुआ
  • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हो गया

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 06:58 PM IST

नई दिल्ली. देश का (विदेशी पूंजी भंडार) फॉरेक्स रिजर्व पहली बार बढ़कर 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 8.22 अरब डॉलर बढ़कर501.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए) में भारी बढ़ोतरी ने फॉरेक्स रिजर्व के उछाल में प्रमुख भूमिका निभाई।

विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हुआ

29 मई को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर का हो गया था। 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हो गया। फॉरेक्स रिजर्व में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा भंडार की है। विदेशी मुद्रा भंडार को यूं तो डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है। लेकिन मुद्रा भंडार में यूरो, पाउंड और येन भी शामिल होते हैं और इनके मूल्य में उतार-चढ़ाव का भी विदेशी मुद्रा भंडार पर असर दिखता है।

स्वर्ण भंडार का मूल्य 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर रह गया

स्वर्ण भंडार का मूल्य इस दौरान 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्र्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के विशेष निकासी अधिकार इस दौरान 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.28 अरब डॉलर की हो गई।

Related posts

महाशिवरात्रि पर अयोध्या की तरह महाकाल की नगरी में मनेगा दीपोत्सव, 11 लाख दीप जगमगाएंगे

News Blast

कपड़ों से नहीं फैलेगा वायरस, अरविंद लिमिटेड एंटी वायरल टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी से बनाएगा फैब्रिक और गारमेंट्स

News Blast

स्मार्टफोन मार्केट में 50% की ग्रोथ:सस्ते 5G स्मार्टफोन से भारत में फोन की डिमांड बढ़ी, पहली तिमाही में शिपमेंट 7% से बढ़कर 15% तक पहुंचा

News Blast

टिप्पणी दें