January 15, 2025 : 6:38 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

2 दिनों में 791 लोगों ने जान गंवाई; मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंचा

  • गुरुवार को रिकॉर्ड 396 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 152 मरीजों की जान गई
  • जबकि दिल्ली में 101 मरीजों ने दम तोड़ा, यह राजधानी में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 06:53 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 8,512 हो गई है। अब हर रोज मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। पिछले 2 दिनों में ही 791 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौत की ये अब तक की सबसे तेज रफ्तार कही जा सकती है। जिन देशों में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें हो रही हैं, उनमें भारत चौथे नंबर पर है। ब्राजील, अमेरिका, मैक्सिको में हालात यहां से ज्यादा खराब है।  

महाराष्ट्र के 15 जिलों की बुरी हालत 
देश में सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां 15 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंच चुका है। यहां अब तक 1,954 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर पुणे है, जहां 447 लोगों ने जान गंवाई।

ठाणे में अब तक 398 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा औरंगाबाद, सोलापुर, जलगांव, नासिक, रायगढ़, पालघर, अकोला, सतारा, रत्नागिरी, धुले, नागपुर, अमरावती ऐसे जिले हैं, जहां होने वाली मौतों की संख्या 10 से 50 के बीच हैं।

हर रोज बन रहे नए रिकॉर्ड
देश में मरने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। गुरुवार को रिकॉर्ड 392 मौतें हुईं। ये अब तक एक दिन में हुई मौतों के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली में 101 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 152 लोगों की मौत हुई। यह महाराष्ट्र में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। पुडुचेरी में पहली बार दो मौतें एक साथ हुईं। इसके पहले बुधवार यानी 10 जून को 387 लोगों की जान गई थी।  

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               3590
गुजरात 1385
दिल्ली  1085
पश्चिम बंगाल 442
मध्य प्रदेश 431
तमिलनाडु 349
उत्तर प्रदेश 345
राजस्थान 269
तेलंगाना 165
आंध्र प्रदेश 80
पंजाब 59
जम्मू-कश्मीर 52
हरियाणा 64
कर्नाटक 72
बिहार 35
ओडिशा 13
झारखंड 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 05
केरल 19
उत्तराखंड 19
छत्तीसगढ़ 06
असम 06
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
पुडुचेरी 03
कुल 8,512

20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           1954   
अहमदाबाद 1117
पुणे 447
कोलकाता 275
ठाणे 398
चेन्नई 276
इंदौर 163
जयपुर 119
जलगांव 120
सोलापुर 120
सूरत 90
औरंगाबाद 123
नासिक 100
भोपाल 66
उज्जैन 64
रायगढ़ 58
हावड़ा 55
नार्थ 24 परगना 63
आगरा 58

11 जून को 396 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून  387
11 जून 396

Related posts

एक दिन में 424 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा संक्रमितों ने दम तोड़ा, दिल्ली में 68 की मौत

News Blast

दोस्तो के साथ दिल्ली नौकरी के लिए गया युवक सड़क पर गिर कर हुआ घायल, उपचार के दौरान मौत

News Blast

एम्स: दो अलग अलग धर्म के कोविड शवों की हुई अदला-बदली, दो कर्मचारी सस्पेंड

News Blast

टिप्पणी दें