April 25, 2024 : 10:46 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

5 ग्रहों के कारण कई लोगों के लिए बड़े बदलाव वाला हो सकता है ये हफ्ता

दैनिक भास्कर

May 10, 2020, 06:44 PM IST

11 से 17 मई के बीच चंद्रमा धनु से कुंभ राशि तक जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार इन दिनों सूर्य का नक्षत्र और राशि दोनों बदलेगा, शनि, शुक्र और बृहस्पति वक्री होंगे। इनके अलावा अस्त बुध भी उदय हो जाएगा। इन 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कुछ लोगों के लिए ये हफ्ता अच्छा बीतेगा। कुछ लोग इन दिनों में परेशान भी हो सकते हैं। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बन रही है।

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार 11 से 17 मई तक आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा समय

मेष – आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन जिम्मेदारियां भी बहुत रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत काम का होगा। समय आपके फेवर में हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। इन दिनों में आपको कोई खास जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस में किसी की भी बुराई न करें। किसी काम में मेहनत के बावजूद नतीजे कम मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बेकार के झगड़े से बचें। गाड़ी सावधानी से चलाएं। कठिन समय में भी कोई खास काम आप अपनी सूझ-बूझ से ही करेंगे। 

लव लाइफ – इस सप्ताह आपको जीवनसाथी से मदद मिलती रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
करियर –  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फायदा आपको इन दिनों में हो सकता है, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में बिल्कुल न करें। बिजनेस में मामूली नुकसान हो सकता है। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। 
हेल्थ – परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। कोई पुराना रोग फिर परेशान कर सकता है। मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहें तो अच्छा रहेगा। 
 
वृष – इस सप्ताह आपको अपने कामकाज, नौकरी और करियर के मामलों पर खासतौर से ध्यान देना होगा। कुछ लोगों को सप्ताह के आखिरी दिनों में अचानक धन लाभ हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए खास रहेगा। रुकावटें दूर हो सकती हैं। नतीजे आपके फेवर में रहने की संभावना है। पैसों से जुड़े कई मामले आपके सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थितियां बन सकती हैं जिनसे आपको अच्छा फायदा हो जाएगा। इस सप्ताह आप कोई भी बड़ा फैसला, किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही करें। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी से फैसला लें। संपत्ति विवाद खत्म हो सकता है। नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।  

लव लाइफ – लव लाइफ  के लिए समय ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। सप्ताह के बीच में जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। 
करियर-  इस सप्ताह आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। बेकार की उलझनों से बचें। 
हेल्थ – सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। बदहजमी या गैस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों व बच्चों की सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मिथुन – चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे से आठवें घर तक जाएगा। इन दिनों में  पुराने मामलों और समस्याओं को निपटा लें, वरना यह समस्याएं आपको आगे नहीं बढ़ने देंगी। अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ते हुए आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सप्ताह के कुछ दिनों में आपका मनोबल कमजोर भी हो सकता है। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। परिवार और पैसों के मामले आसानी से निपट जाएंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। फालतू खर्चा करने से बचें। अच्छे समय का इंतजार करें। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी। नौकरी में विवाद से बचने की कोशिश करें।

लव लाइफ – प्रेम संबंध को लेकर इस सप्ताह कोई फैसला ले सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय ठीक रहेगा।
करियर –  छोटे फायदे से ही मन खुश हो जाएगा। नया निवेश भी इन दिनों में  कर सकते हैं। छोटे-छोटे निवेश से आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक-ठीक ही रहेगा। कई तरह के मानसिक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन परेशान न हों।
हेल्थ – सप्ताह के आखिरी दिनों में थोड़ी बहुत शारीरिक परेशानी हो सकती हैं। घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलने के योग हैं। बदलते मौसम के कारण बच्चों को सामान्य बीमारी हो सकती है, ध्यान रखें।

कर्क  – आप कुछ नया सीखेंगे। मेहनत के दम पर खुद को साबित करने में आप सफल हो सकते हैं। जमीन से जुड़ा कोई विवाद भी सुलझ सकता है। दिमागी उलझन से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार, दोस्तों और अधिकारियों से आपको लगातार मदद मिलती रहेगी। सप्ताह के बीच में आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन सावधानी से ही आगे बढ़ें। कोई अपना ही इंसान आपको धोखा दे सकता है। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इन सात दिनों में पैसों को लेकर लापरवाही न करें तो अच्छा रहेगा। 

लव लाइफ – लव लाइफ  के लिए समय अच्छा है। संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेमियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। 
करियर –  बिजनेस करने वालों के लिए समय ठीक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें। नौकरीपेशा वालों को बड़े लोगों से मदद मिलेगी। खर्चा बढ़ सकता है। कोई आपको कन्फ्यूज भी कर सकता है। स्टूडेंट्स पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी।
हेल्थ – मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह – आपको आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिल सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में फायदा होने से आप खुश रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है।  कामकाज पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। दूसरों की देखादेखी न करें। शिक्षा, राजनीति और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। सप्ताह के बीच में खुद में बदलाव करें और खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश भी करें। कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। इन दिनों में आपका पद और सैलेरी बढ़ सकती है। अधिकारियों से खास बातचीत होने के योग हैं। इस सप्ताह लोन लेना चाह रहे हैं तो मिल जाएगा। नई योजनाएं बन सकती हैं। जिनका फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है। सेहत के मामले में समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मेहनत का पूरा फल भी आपको मिल सकता है। आप अपना परफार्मेंस सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। इसका असर आपके आसपास के लोगों पर होगा।
 
लव लाइफ – लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इस समय सितारे आपका साथ देंगे। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।
करियर – नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सात दिन खास रहेंगे। निवेश के नजरिए से बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा है। पिछले निवेश से भी धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन निराश न हों और मेहनत करें। अभी की गई मेहनत का फल आने वाले समय में सफलता के रूप में मिल सकता है।
हेल्थ- यह सप्ताह सेहत के लिए अच्छा रहेगा। भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखें। खाने-पीने के मामले में लापरवाही न करें।

कन्या – इन दिनों में बहुत से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। खास कामों की प्लानिंग हो सकती है। उस पर काम शुरू हो सकता है। समस्याओं का समाधान होगा। करियर, बिजनेस और मैनेजमेंट के मामले में आपके ज्यादातर फैसले सटीक रहेंगे। करियर की समस्या सुलझ जाएगी। आप थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ बड़े फैसले आपके फेवर में रहेंगे। इस सप्ताह थोड़ी-सी कोशिश से आप अपने बराबर वालों से आगे निकल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। समय आने पर सब अपने आप हो जाएगा। चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। कामकाज अधूरे न रखें। योग्यता और अनुभव का उपयोग करें। आमदनी के हिसाब से ही खर्चा करें। करियर को लेकर थोड़ी टेंशन भी रह सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आ सकती है।
 
लव लाइफ – इस सप्ताह जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। दिल की बात बताने के लिए भी समय अच्छा है। सकारात्मक नतीजे आज आपको मिल सकते हैं। 
करियर – नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। फायदे का समय रहेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जाने से बचें। यह सप्ताह स्टूडेंट्स के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। करियर को लेकर चिंता रहेगी। सप्ताह के आखिरी तक कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। 
हेल्थ- सप्ताह के आखिरी दिनों में सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। ठंडी चीज खाने से परेशान रहेंगे। खुद पर कंट्रोल करें। पिता की सेहत को लेकर भी सावधान रहें। चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला – ऑफिस या फिल्ड में तनाव ज्यादा हो सकता है। आपको सावधानी भी रखनी होगी। पारिवारिक एकजुटता रहेगी। आपके जीवन में एक सकारात्मक दौर शुरू हो सकता है। उसका फायदा उठाएं। इस सप्ताह आपका ज्यादातर समय लोगों की मदद में निकल सकता है। आप बिजनेस में सफल रहेंगे। खुद की तारीफ करने से बचें। कुछ व्यावहारिक परेशानियां हो सकती हैं। निजी मामलों से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। बिना सोचे-समझे कामों में हाथ नहीं डालें। मांगलिक कामों में भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पैसों से जुड़ा फायदा हो सकता है। 
 
लव लाइफ – अविवाहित लोगों को विवाह के ऑफर मिल सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
करियर-  निवेश करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा है। परीक्षा संबंधी तैयारियों में भी समय बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय ठीक है।
हेल्थ- सेहत के मामले में समय अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में पेट दर्द की संभावना बन रही है। सप्ताह के आखिरी दिनों तक सेहत में सुधार हो सकता है। बच्चों व बुजुर्गों की सेहत भी ठीक रहेगी।
 
वृश्चिक – आपकी भावनात्मक स्थिति इन दिनों में अचानक बदल सकती है। परिवार के मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में ज्यादा मेहनत हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर जो परेशानी चल रही थी वो निपट जाएगी। नौकरी और शिक्षा के मामले में सफलता मिलने के योग हैं। प्रमोशन की बातचीत हो सकती है। आप यह ध्यान रखें कि इन दिनों में जैसे-जैसे पद या जिम्मेदारी बढ़ेगी वैसे-वैसे आपकी मेहनत बढ़ सकती है। कुछ मामलों में कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। काम-धंधे में तनाव ज्यादा रहेगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन जरूर रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक काम भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
 
लव लाइफ – लव लाइफ में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा, लेकिन पुराने कामों का फल जरूर मिल सकता है। सफलता मिलने के भी योग हैं।
करियर – नौकरी या कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। फालतू खर्चा करने से भी बचना होगा। बिजनेस करने वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। निवेश से बचें। करियर को लेकर आपके लिए महत्वपूर्ण समय है। सावधानी से ही कोई बड़ा फैसला लें।
हेल्थ – इस सप्ताह आप सेहत को लेकर किसी तरह की टेंशन ले सकते हैं। खान-पान पर थोड़ा ध्यान रखें। 

धनु – नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए काम शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे इस सप्ताह के दिन बीतेंगे आपका समय बेहतर होता जाएगा। आपको सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय होने के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी हैसियत बढ़ेगी। घर या परिवार के मामले आपको उलझा सकते हैं। संबंधों में पहले से बना हुआ तनाव दूर हो सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आर्थिक रूप से आपका समय अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ प्रसंग हो सकता है। इन दिनों में आप सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी तरह की लापरवाही भी न करें।
 
लव लाइफ – लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
करियर –  नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ डालने से बचें। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ भी हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन घबराएं नहीं।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। 

मकर – यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। नया काम शुरू होने के योग हैं। बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवनस्तर बढ़ेगा। सेविंग बढ़ सकती है। मकान में सुधार और मरम्मत संबंधी काम हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही कुछ नए काम होंगे। नौकरी या बिजनेस में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सेहत को लेकर खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सोचे हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। किसी काम में जल्दबाजी न करें। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कोई काम करने में ही आपकी भलाई है। किस्मत का साथ मिल सकता है। किसी भी काम में फालतू जोश न दिखाएं। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से फायदा हो सकता है।
 
लव लाइफ – लव लाइफ के मामले में आपके लिए समय ठीक नहीं है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी और प्रेमियों के बीच विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।
करियर – आर्थिक नजरिए से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। पढ़ाई में मन कम ही लगेगा। 
हेल्थ – अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। 

कुंभ – आपके काम एक बार शुरू हुए तो समय से पूरे भी हो सकते हैं। जिन कामों में आपको असफलता का डर था, वो धीरे-धीरे निपट सकते हैं। स्थितियां भी इन दिनों में आपके फेवर में होती जाएंगी। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके सामने कुछ राज की बातें उजागर हो सकती हैं। गोपनीय बातें पता करने में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। सप्ताह के बीच के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। 
करियर में प्रोग्रेस होगी। बिजनेस के कुछ मामलों में आप लकी हो सकते हैं। निजी जीवन में सुधार हो सकता है। इन दिनों में समस्याओं का सामना ठीक से कर लेंगे। किसी भी काम में सोच-समझकर और सलाह कर के ही फैसला लें। बिजनेस में नई संभावनाएं तलाश कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको नई ऊर्जा महसूस हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत से आपको खुशी मिलेगी। निवेश करना ही चाहते हैं तो बहुत सोच-समझ कर करें। 
 
लव लाइफ – प्रेम संबंधों को नई दिशा मिलेगी। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय सामान्य है। 
करियर –  बिजनेस करने वालों के लिए समय ठीक-ठाक है। सोच-समझकर निवेश करें। बिजनेस में किसी तरह की परेशानी भी हो सकती है। करियर के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी जॉब के लिए तैयारी कर रहे हैं तो एक कदम आगे बढ़ सकते हैं।
हेल्थ – सप्ताह के आखिरी दिनों में एसिडिटी हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। पेट के रोग होने की संभावना है। सावधान रहें।

मीन – चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ राशि में जाएगा। इससे आपको थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी, लेकिन आपके लगभग सभी जरूरी काम भी निपट सकते हैं। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए दोस्त, नई समझ और नए मौके आपके सामने आ सकते हैं। पुराने दोस्त भी अचानक आपकी मदद कर सकते हैं। 
आपको जो ऑफर मिले उन पर जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे फैसला न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। परिवार से पूरा सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की से साथ काम करने वालों को जलन हो सकती हैं। कुछ कामों में रुकावटें भी आ सकती हैं। दांत और मुख के रोगों से सावधान रहें।
 
लव लाइफ – जीवनसाथी से मदद मिलेगी। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे। कुल मिलाकर लव लाइफ के लिए समय ठीक कहा जा सकता है।
करियर – शेयर खरीदने-बेचने के लिए समय अच्छा है। यह निवेश आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद भी हो सकता है। जॉब के लिए नए ऑफर आपको मिल सकते हैं। सोच समझकर फैसले लेने होंगे। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। 
हेल्थ – ब्लड प्रेशर की तकलीफ है तो राहत मिल सकती है। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। लम्बे समय से चली आ रही बीमारी में आराम मिल सकता है। दांत और मुंह के अन्य रोग भी हो सकते हैं। जांच करवा लें।

Related posts

50 सालों में 70% बीमारियां जानवरों से फैलीं, रिसर्च कहती हैं कि बचना है तो डाइट में फल-सब्जियां आज से ही बढ़ा लें

News Blast

हम सभी एक-दूसरे की मदद करना चाहते हैं, इंसान ऐसे ही होते हैं, हम सभी दुख के लिए नहीं, सुख के लिए जीना चाहते हैं

News Blast

आचार्य वराहमिहिर के सूत्र, जिनमें छुपा है सरल और सफल जीवन का मंत्र

News Blast

टिप्पणी दें