March 16, 2025 : 10:10 PM
Breaking News
Other

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार, कैलाश, शिवराज सहित कई मंत्री, नेता पहुंचे

MP CM Father Funeral: मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार, कैलाश, शिवराज सहित कई मंत्री, नेता पहुंचेसीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन के बाद निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां और आमजन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के मंगलवार को निधन के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा गीता कालोनी स्थित घर से निकली और शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर पर पहुंची। यहां दाह संस्कार किया गया।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित लगभग सभी काबीना मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उज्जैन पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अंतिम यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिप्रा तट पर पहुंची। हजारों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में आमजन भी दिवगंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने सीएम के घर पहुंचे।

naidunia_image

Related posts

हिंसक आंदोलन के बीच सेना प्रमुख ने बताया, दो दिन के अंदर आएगा अग्निपथ योजना में भर्ती का नोटिफिकेशन

News Blast

मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार K V Subramanian ने दिया इस्तीफा

News Blast

अमेरिकी CIA निर्देशक की तालिबान के शीर्ष नेताओं के साथ गुप्त वार्ता

News Blast

टिप्पणी दें