29 मई को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 46-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान सेंसर में खामी या कोई स्थानीय कारक के चलते दिखा। देशभर में लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। कई शहरों में पारा 50 डिग्री तक जा चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। इसी के चलते राजधानी जल संकट से भी गुजर रही है। बुधवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के मुंगेशपुर में अब तक के सबसे अधिक तापमान दर्ज किए जाने की जानकारी दी। उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित मौसम निगरानी केंद्र ने कहा कि 29 मई को मुंगेशपुर का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सेंसर में खामी या कोई स्थानीय कारक के चलते इतना तापमान दिखा है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 29 मई को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 46-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ऐसी ही स्थिति पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भी रही।