January 15, 2025 : 8:11 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें ताज़ा खबर राज्य

बुढ़ार मे दो पक्षो में खूनी संघर्ष, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

शहडोल के बुढ़ार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आठ नामजद और तीन अन्य आरोपी बनाए गए हैं, जिन पर हत्या के प्रयास का आरोप है। छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bloody conflict between two parties in Budhar, case of attempt to murder registered against six 

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे टिकुरी टोला मे बीती रात दो पक्षों का विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद के साथ-साथ तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के साथ-साथ 341, 323, 324, 506 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे टिकुरी टोला मे बीती रात दो पक्षों का विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद के साथ-साथ तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के साथ-साथ 341, 323, 324, 506 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेफाली सिँह पिता जोगेंद्र सिंह, 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15 टिकुरी टोला बुढ़ार के परिवार एवं आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद था। इसे लेकर तीन-चार दिन पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रंजिश और बढ़ गई थी। इसी कारण बीती रात आरोपियो ने मिलकर लाठी-डंडे से शेफाली व उसके परिवार के सदस्यों  पर प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी के पिता जोगेंद्र सिंह को गंभीर चोट आई है। वह अचेत अवस्था में है। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Related posts

सीएए हिंसा के 5 आरोपियों की संपत्ति पर प्रशासन ने लगाया ताला; 16 जुलाई को होगी नीलामी, 57 लोगों से होनी है 1.55 करोड़ की वसूली

News Blast

बागपत: सीएम योगी से नहीं होने दी मुलाकात, फूट पड़ा रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा, देखिए हंगामे की ये तस्वीरें

News Blast

कुएं में मिले पत्नी और तीन बेटों के शव:टीकमगढ़ में घर से 3 बेटों के साथ निकली थी महिला, 16 घंटे बाद पति ने कुएं में झांका तो तैरती दिखी लाश

News Blast

टिप्पणी दें