जबलपुर से मंडला जा रही बस सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बकौरी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।क्रमांक MP 20 PA 0552 पलटी है। मौके पर पुलिस बल और 108 एंबुलेंस पहुंच चुकी है। बताया गया है कि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर यात्रियों की चीखपुकार गूंजने लगी।
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
घायलों के नाम
1. प्रियंका मरावी पिता भगत सिंह मरावी उम्र 22 साल निवासी सिंगारपुर
फूलकली तेकाम श्यामलाल तेकाम उम्र 29 साल निवासी मवई हाल मुकाम लालपुर
3. दूजा धारवे पति कन्हैया धरवे उम्र 20 वर्ष निवासी हीरापुर, निवास
4. विवेक मरावी पिता लक्ष्मण मरावी उम्र 18 वर्ष निवासी बकौरी