March 29, 2024 : 6:27 PM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

कोरोना देश में:दिल्ली में लगातार 5वें दिन घटे केस, महाराष्ट्र-कर्नाटक से बढ़ी चिंता; देश में 18 लाख के पार पहुंचे एक्टिव केस

देश में मंगलवार को रात 9 बजे तक 2 लाख 61 हजार 860 नए केस मिले हैं, लेकिन इस दौरान 1 लाख 60 हजार 789 लोग ठीक भी हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरािन 392 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कुल एक्टिव केस 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या 18 लाख 31 हजार 181 है।

उधर, दिल्ली में लगातार 5वें दिन डेली केस में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मुंबई में सोमवार के मुकाबले 193 केस ज्यादा मिले हैं। हालांकि चिंता महाराष्ट्र और कर्नाटक ने बढ़ा दी है, जहां केस फिर बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में दोबारा नए केस 26% बढ़ गए हैं। मंगलवार को 39,207 नए कोविड ​​​​मामले मिले, जबकि 38,824 लोग ठीक हो गए। इस दौरान 53 मौतें भी दर्ज की गईं, जो तीसरी लहर में एक दिन में राज्य में सबसे ज्यादा मौत है। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,67,659 हैं। आज राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।मुंबई में कोविड के 6,149 नए मामले सामने आए हैं। यह कल से 193 मामले ज़्यादा हैं। आज मुंबई में कोविड से 7 मृत्यु हुई हैं। राज्य में 44,084 सक्रिय मामले हैं।कर्नाटक में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 22% को पार कर गया है। मंगलवार को पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 41,457 नए मामले दर्ज़ किए गए।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11,684 नए कोविड मामले सामने आए और 38 मौतें दर्ज़ की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 22.47% रही। राजधानी में एक्टिव केस 78,112 रह गए हैं। दिल्ली में 13 जनवरी के बाद से लगातार मामले घट रहे हैं। नेशनल कैपिटल में 13 जनवरी को 28,867 नए केस और 14 जनवरी को 24,343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20,718, 16 जनवरी को 18,286 मामले और 17 जनवरी को 12,527 मामले दर्ज किए गए।

जम्मू-कश्मीर में एक दिन के सबसे ज्यादा नए केस
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 4,651 नए कोविड मामले सामने आए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले हैं। मंगलवार को जम्मू से 1,546 और कश्मीर से 3,105 मामले दर्ज़ किए गए। अब जम्मू-कश्मीर में एक्टिव केस 21,677 हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित : 3,78,80,139
कुल रिकवरी: 3,55,46,205
कुल मौतें: 48,71,53

Related posts

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से उड़ाए 80 हजार रुपए, केस दर्ज

News Blast

मोदी के लिए आ रहे नए विमान में जो सुविधाएं, वैसी सिर्फ ट्रम्प के प्लेन में; हवा में ही बन जाएगा पीएमओ, इसमें किचन से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक

News Blast

नर्स पत्नी पर घर में घुसकर एसिड फेंका, 3 साल से पूर्व पति से चल रहा विवाद

News Blast

टिप्पणी दें