मध्य प्रदेश में आने वाले दो दिन बेहद ठंडे रहने वाले हैं। 2021 की विदाई और 2022 के स्वागत करने वालों को अलाव के बीच 31 दिसंबर और एक जनवरी को रहना होगा। ग्वालियर सहित आठ जिलों में तो इन दो दिन शीतलहर चलेगी। वहीं, सागर संभागों के जिलों सहित 17 जिलों में नए साल के पहले दिन ठंडे दिन के तैयार रहना होगा।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के यलो अलर्ट में जिन आठ जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है, उनमें ग्वालियर, सागर, रायसेन, धार, सिवनी, दतिया, छतरपुर और शिवपुरी शामिल हैं। इसके अलावा यलो अलर्ट में जिन जिलों में दो दिन ठंडे दिन की भविष्यवाणी की है, उनमें सागर सभाग के जिलों सहित भोपाल, सीहोर, रायसेन, बैतूल, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, रतलाम, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, सतना, रीवा, गुना और दतिया शामिल हैं।
कोहरे से घिरे रहेंगे प्रदेश के कई जिले
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे से घिरे होने की चेतावनी भी दी है। सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों में कोहरा छाया रहेगा। इन संभागों के अलावा भोपाल, जबलपुर सहित रतलाम, उज्जैन, आगर, शाजापुर, रीवा और सतना में 31 दिसंबर और एक जनवरी को कोहरा रहेगा। वहीं, मौसम विभाग द्वारा ग्वालियर, छतरपुर और दतिया में पाला पड़ने की भविष्यवाणी भी की जा रही है।
गुरुवार को ठंडे दिन-रात वाले शहर
प्रदेश में आज सबसे कम अधिकतम तापमान ( सबसे ठंडा दिन ) रीवा (मऊगंज), पचमढ़ी, रायसेन, सागर, कटनी, उमरिया, शहडोल और जबलपुर जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान ( सबसे ठंडी रात ) विदिशा, ग्वालियर, धार, रायसेन, भिंड, शिवपुरी, सिवनी और गुना में शामिल हैं। सबसे ठंडा दिन वाले शहर:
रीवा (मऊगंज) – 15.8°C, सामन्य से 7.2°C कम
पचमढ़ी – 17.0°C, सामन्य से 2.0°C कम
रायसेन (सिटी) – 17.0°C, सामन्य से 7.5°C कम
सागर (सिटी) – 17.4°C, सामन्य से 7.4°C कम
कटनी (पिपरौंध) – 18.0°C, सामन्य से 6.0°C कम
उमरिया (सिटी) – 18.4°C, सामन्य से 6.7°C कम
शहडोल (सिटी) – 18.4°C, सामन्य से 6.6°C कम
जबलपुर (सिटी) – 18.4°C, सामन्य से 6.1°C कम
अशोकनगर (आंवरी) – 18.6°C, सामन्य से 6.2°C कम
विदिशा (सिटी) – 18.8°C, सामन्य से 5.0°C कम
शिवपुरी (पिपरसमा) – 19.0°C, सामन्य से 4.0°C कम
दमोह (सिटी) – 19.0°C, सामन्य से 5.7°C कम
भिंड (गोहद) – 19.1°C, सामन्य से 3.9°C कम
नीमच (मरूखेड़ा) – 19.1°C, सामन्य से 6.9°C कम
गुना (सिटी) – 19.4°C, सामन्य से 5.5°C कम
उज्जैन (सिटी) – 19.5°C, सामन्य से 6.8°C कम
[6:59 pm, 30/12/2021] MOUSAM GD MISHRA: छतरपुर (नौगांव) – 19.5°C, सामन्य से 4.6°C कम
भोपाल (बैरागढ़) – 19.8°C, सामन्य से 5.4°C कम
छतरपुर (खजुराहो) – 19.8°C, सामन्य से 4.8°C कम
मण्डला (सिटी) – 19.8°C, सामन्य से 5.7°C कम
सीधी (सिटी) – 19.8°C, सामन्य से 5.1°C कम
ग्वालियर (सिटी) – 20.0°C, सामन्य से 3.0°C कम
इंदौर (एयरपोर्ट) – 20.0°C, सामन्य से 6.4°C कम
धार (सिटी) – 20.0°C, सामन्य से 7.4°C कम
टीकमगढ़ (सिटी) – 20.0°C, सामन्य से 5.2°C कम
सिवनी (सिटी) – 20.4°C, सामन्य से 5.5°C कम
छिंदवाड़ा (सिटी) – 20.6°C, सामन्य से 5.0°C कम
सबसे ठंडी रात वाले शहर:
विदिशा (कुरवाई) – 6.2°C
ग्वालियर (सिटी) – 6.5°C
धार (सिटी) – 6.5°C
रायसेन (सिटी) – 6.6°C
भिण्ड (गोहद) – 6.7°C
शिवपुरी (पिपरसमा) – 6.9°C
सिवनी (सिटी) – 7.0°C
गुना (सिटी) – 7.4°C
अशोकनगर (आंवरी) – 7.5°C
रतलाम (सिटी) – 7.6°C
छतरपुर (नौगांव) – 7.6°C
बैतूल (सिटी) – 8.0°C
सागर (सिटी) – 8.0°C
नरसिंहपुर (सिटी) – 8.0°C
टीकमगढ़ (सिटी) – 8.4°C
भोपाल (बैरागढ़) – 8.5°C
नीमच (मरूखेड़ा) – 8.8°C
पचमढ़ी – 9.0°C
बड़वानी (तालुन) – 9.2°C
उज्जैन (सिटी) – 9.5°C
कटनी (पिपरौंध) – 9.5°C
इंदौर (एयरपोर्ट) – 10.3°C
सिंगरौली (देवरा) – 10.4°C
जबलपुर (सिटी) – 10.6°C