April 25, 2024 : 9:36 AM
Breaking News
MP UP ,CG Other ताज़ा खबर राज्य

MP में 21 नए मरीज, उज्जैन में प्रोफेसर के बाद पत्नी और दोस्त पॉजिटिव; 176 एक्टिव केस

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को भोपाल और इंदौर में 8-8 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 1 साल का बच्चा पॉजिटिव आया है। उज्जैन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले संक्रमित मिले प्रोफेसर की पत्नी और प्रोफेसर दोस्त भी पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर, अनूपपुर, रायसेन में 1-1 संक्रमित मिला है। बाकी दूसरे जिलों से हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।

भोपाल में गुरुवार को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें अरेरा कॉलोनी के एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित मिले। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों पुरुष हैं, जिनकी उम्र 90, 46 और 22 साल है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा साकेत नगर का एक 28 साल का का युवक, खजुरी कलां की 60 साल की महिला समेत दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकतर एसिम्प्टोमैटिक हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।प्रदेश में 29 दिन में 468 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 195 और इंदौर 171 शामिल हैं। भोपाल में अभी 65 एक्टिव केस हैं। इनमें 26 होम आइसोलेशन में और 39 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 446 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 16 मरीज ठीक हुए। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

इंदौर में लगातार दूसरे दिन 8 पॉजिटिव

इंदौर में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। दिसंबर के 16 दिन में अब तक 99 पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को 4 लोग ठीक होने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हुए। लेकिन, मरीजों की संख्या ज्यादा आने से एक्टिव केस में कोई कमी नहीं आई है। एक्टिव केस की संख्या 71 है। 30 नवंबर से दिसंबर में अब तक 1 साल से 16 साल उम्र के 15 बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में 1 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। इन 15 बच्चों में से 10 को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी दी जा चुकी है। बच्चे एसिम्प्टौमेटिक हैं

उज्जैन में पॉजिटिव आए प्रोफेसर की पत्नी और दोस्त भी संक्रमित

उज्जैन में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बुधवार को बड़नगर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि गुरुवार को उनकी पत्नी और संपर्क में आए इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर दोस्त की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Related posts

US Election 2020 LIVE: ट्रंप ने फिर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप, कहा- आसानी से जीत जाएंगे चुनाव

News Blast

आगरा: चार शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर महिला और तीन बच्चों की हत्या, तंत्र मंत्र की आशंका

News Blast

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी बोले- अमित शाह बंगाल की राजनीति की वास्तविकता को नहीं समझते

Admin

टिप्पणी दें