April 19, 2024 : 8:39 PM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

योगाचार्य अनुपमा के सेक्स रैकेट का सच:काम दिलाने के बहाने महिलाओं को फंसाती; मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाती

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई भोपाल की महिलाएं योगाचार्य अनुपमा तिवारी के जाल में काम पाने के लालच में फंस जाती थीं। अनुपमा उनके घर जाकर उनसे समाज के कार्यों में जुड़ने की बात कहती थी। कभी खुद को पत्रकार तो कभी शिवसेना का नेता से लेकर योगाचार्य और कभी समाजसेवी बताती थी।

उसकी पहचान को देखकर महिलाओं उससे जुड़ जाती थीं। बाद में वह किसी न किसी बहाने से उन्हें सीहोर बुलाती थी। यहां उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करती थी। महिला के तैयार होते ही वह उसे सेक्स रैकेट के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लेती थी। यह सभी महिलाएं बैरागढ़ की रहने वाली हैं। इसका खुलासा खुद अनुपमा ने पुलिस के सामने किया।

एक और सच यह है कि अनुपमा सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही जाल में फंसाती थी। एएसपी सीहोर समीर यादव ने बताया कि अनुपमा का मानना था कि मजबूरी और बदनामी के डर से ऐसी महिलाएं जल्दी राज नहीं खोलती हैं। इसी कारण लंबे समय से वह देह व्यापार में लगी थी, लेकिन उसका राज नहीं खुल रहा था।पुलिस के अनुसार अनुपमा लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चला रही थी। उसके संपर्क में 15 से ज्यादा महिलाएं बताई जा रही हैं। हालांकि रविवार देर रात छापे के दौरान पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को अरेस्ट किया था।

ऐसी महिलाओं की तलाश में रहती थी अनुपमा
सेक्स रैकेट के लिए अनुपमा सीहोर के बाहर से महिलाओं को बुलाती थी। इसके लिए वह सोशल वर्क करने के नाम पर उन्हें घर पर रखती थी। वह ऐसी महिलाओं खासतौर पर जो शादीशुदा हैं, उनकी तलाश में रहती थी। पति से विवाद से लेकर परेशान चलने वाली, अकेली रहने वाली और पति के बेरोजगार जैसी महिलाओं से पहचान बढ़ाती थी।

उसके बाद उन्हें झांसा देकर दोस्ती कर लेती थी। महिलाएं काम और पैसों के लालच में उसके जाल में फंसकर देह व्यापार में जुड़ जाती थीं। एक बार इस धंधे में उतरने के बाद उनके पास इससे निकलने का रास्ता नहीं रहता था।

सभी को जमानत पर छोड़ा
पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद सभी महिलाओं और आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। हालांकि रात को ही छोड़े जाने के कारण पुलिस अब महिलाओं के बारे में ज्यादा जानकारी होने की बात इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार सभी को सिर्फ बांड भरवा कर छोड़ दिया गया है।

Related posts

मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है, राहुल का तंज- छात्र परीक्षा पे चर्चा चाहते थे, पीएम ने खिलौने पे चर्चा कर ली

News Blast

ठग ज्योतिषाचार्य का पूरा परिवार जेल में…:तंत्र-मंत्र से ठगे करोड़ों रुपए मालवा के इंदौर, उज्जैन में किए इंवेस्ट, फरारी में भी लोगों को ठगना कर दिया था शुरू

News Blast

करोड़ों रुपए से बने करतारपुर कॉरिडोर की सड़क धंसी, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

News Blast

टिप्पणी दें