April 19, 2024 : 1:31 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

25 जुलाई का राशिफल:तुला और मकर सहित 7 राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर, कन्या वालों को रहना होगा संभलकर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (25th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा सितारों का साथ; धन लाभ और सफलता के योग हैं

25 जुलाई, रविवार को 2 शुभ योग और शनि-चंद्रमा की युति होने से 7 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति से आयुष्मान और घनिष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और मकर राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 7 राशि वालों के काम पूरे होंगे लेकिन रुकावटें और नुकसान होने के भी योग हैं। इनके अलावा वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। वहीं, कन्या राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- इस समय आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे और विचारों में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। नए-नए आइडिया दिमाग में आएंगे। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- अगर भूमि संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो पेपर संबंधी कार्यवाही को लेकर कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। अपने गुस्से और जिद्दी स्वभाव पर काबू पाएं। क्योंकि आप अपनी समझदारी द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल कर सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कमीशन, बीमा आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश संबंधी व्यवसाय भी जल्दी ही गति पकड़ेंगे। स्टाफ के ऊपर आपका प्रभुत्व बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात खुशनुमा व्यतीत होगी।
स्वास्थ्य- नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती है। इसकी वजह से मानसिक थकान भी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- अध्यात्म और गूढ़ विद्या के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय संबंधी कार्यों में उचित लाभ की स्थिति बन रही है। इसलिए इन कार्यों पर विशेष ध्यान दें।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देने की वजह से परिवार जनों की नाराजगी रह सकती है। काम के साथ-साथ संबंधों को भी मजबूत रखने की जरूरत है। इस समय किसी भी प्रकार की आवाजाही करने से परहेज रखें।
व्यवसाय- ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में ही बीत जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो यह डील फायदेमंद रहेगी और आपके निर्णय भी सर्वोपरि रहेंगे।
लव- कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें। संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से त्वचा संबंधी इंफेक्शन हो सकता है। हाइजीनिक बने रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आज कुछ समस्या आ सकती है। परंतु आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। सफल भी रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- अगर कोई काम बनते-बनते बीच में रुक सकता है, तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी ही है। इस बात का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। लेकिन फिर भी प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी ड्यूटी करनी पड़ सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं।
स्वास्थ्य- खानपान संबंधी लापरवाही रहने से पेट संबंधी दिक्कतें आएंगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- सम्मानित व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत होगा। इससे आपको कई नई विषयों की जानकारी भी मिलेगी। घर की किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी।
नेगेटिव- ईगो की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो सकती हैं। जिसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा इसलिए संबंधों में खटास ना आने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। कार्यों को सुचारु रुप से संपन्न करने के लिए मेहनत की जरूरत है। हालांकि सावधानी बरतने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। और आप घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है तो आज उस पर गंभीरता से काम करें।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इसकी वजह से आपके कुछ काम रुक भी सकते हैं। आज किसी भी तरह की आवाजाही ना करें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होने वाला है। बल्कि कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है। इसमें अपने कर्मचारियों की मदद लेना भी उचित रहेगा। किसी भी व्यवसायिक गतिविधि में ज्यादा निवेश ना करें। वर्तमान समय की वजह से व्यापारिक गतिविधियां कुछ मंद ही रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी व्यवस्था को लेकर तनाव आ सकता है। बेहतर होगा कि आपसी सहयोग से गलतफहमी को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित करवाएं। इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी की सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। परिवार तथा मित्रों के साथ भी हास-परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन संबंधी किसी कार्य में गलती होने से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इसकी वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखें तथा कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मंदी का असर बना रहेगा। व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। हालांकि आपका व्यवसायिक एटीट्यूड आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अगर थायराइड संबंधी समस्या चल रही है तो अपनी जांच करवाएं और इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आपकी आदतों और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार आ रहा है। समाज में भी आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना रहेगी। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। धार्मिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव- दूसरों के झगड़ों में दखलअंदाजी ना करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी तरह की शिकायत रह सकती है। संबंधों को बेहतर बनाने के लिए खुद भी प्रयास करना होगा।
व्यवसाय- व्यापार तथा कारोबार में नए-नए तरीकों को अपनाना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आ रहा है। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान जरूर रखें। प्रतिस्पर्धा के दौर में कोई आपकी नकल कर सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। व्यायाम इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आसपास की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। कोई अभिलाषा पूरी हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। यह समय आत्म अवलोकन का भी है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने में कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। व्यवसायिक तनाव की वजह से घर का वातावरण पर भी असर पड़ेगा। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें, क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ ही होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत संबंधी योजना बनेगी। आपके फैसले भी सकारात्मक रहेंगे। युवा वर्ग को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से कैरियर संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। परंतु अभी लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के निवारण में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग भी रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार के मिलने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव- विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं, परंतु चिंता ना करें उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। परंतु प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और आप सफल भी रहेंगे। व्यवसायिक महिलाओं को अपनी किसी योजना को लेकर उचित सफलता मिल सकती है।
लव- प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। दांपत्य जीवन में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव रखें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आपको अपने किसी प्रयासों में विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। नजदीकी लोगों के साथ भेंट-मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से दिक्कत आ सकती है। घर में संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। यह समय शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। गुस्सा करने की स्थिति से बचें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। पैसे संबंधी लेन-देन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लव- आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ तनाव रह सकता है। समस्या को बढ़ाने की बजाय सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- पैरों या एड़ी में दर्द की शिकायत रहेगी। मेहनत के साथ साथ आराम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार के साथ घर की शॉपिंग संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। हास-परिहास और मनोरंजन भरा वातावरण भी बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे।
नेगेटिव- परंतु खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से गलतफहमी उत्पन्न होने से संबंधों में कुछ दूरियां आ सकती हैं। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सकारात्मक हलचल होने के योग हैं। धन संबंधी मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। किसी नई कार्य प्रणाली को शुरू करने की योजना बन रही है, तो आज उस पर काम ना करें।
लव- घर में सुख-शांति और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- महिला वर्ग ध्यान रखें, घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय में आपके जिन कार्यों में व्यवधान आ रहे थे, आज वे आसानी से पूरे हो सकते हैं। इस समय अपने लक्ष्य और कार्यों के प्रति आपकी प्राथमिकता रहेगी। संबंधों को मधुर बनाने में भी आपका विशेष प्रयास रहेगा।
नेगेटिव- संतान को किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी ना मिलने से घर में उदासी का माहौल रहेगा। लेकिन इस समय उसका मनोबल बनाना ज्यादा जरूरी है। किसी मित्र की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। निर्णय गलत हो सकते हैं।
व्यवसाय- अगर किसी के साथ साझेदारी करने की स्कीम बन रही है तो समय अनुकूल है। कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने से और अधिक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसायिक कार्यो के लिए पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।
स्वास्थ्य- कार्यभार की अधिकता रहने से बहुत अधिक थकान भी बनी रहेगी। पौष्टिक आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

खबरें और भी हैं…

Related posts

खेल-खेल में ऐसे रहें फिट: वजन घटाने और बॉडी को शेप में रखने के लिए रस्सीकूद, जुम्बा और स्पोर्ट्स एक्टिविटी अपने रूटीन में शामिल करें

Admin

आंखों को संसार की चीजों की ओर आकर्षित नहीं होने देना और खुद को मोह, क्रोध, लालच जैसी बुराइयों से बचाए रखना ही आत्म संयम है

News Blast

मिट्टी के गणेश में पंचतत्व; कैसे बनाएं मिट्टी से गणपति की मूर्ति, इसका महत्व क्या है और प्रतिमा बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

News Blast

टिप्पणी दें