April 20, 2024 : 3:35 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

22 जुलाई का राशिफल:मेष, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को रहना होगा संभलकर; कामकाज में आ सकती हैं रुकावटें

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (22nd July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृष, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर, अन्य 3 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन

22 जुलाई, गुरुवार को मूल नक्षत्र में चंद्रमा होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस कारण 4 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। सिंह राशि वाले लोगों को कागजी कामों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। तुला राशि वालों को कारोबारी कामकाज में देरी हो सकती है। किसी को उधार दिया पैसा भी फंस सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा।

आज वृष, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इनके अलावा मिथुन, कर्क और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे। इन 3 राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और इनके काम भी पूरे होंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है, उचित समय का इंतजार करें। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। कुछ भी नया करने के लिए अभी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। इस दौरान अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की योजनाओं पर विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी रहेगी। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का बेहतरीन स्रोत है। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत ही आनंदित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कहीं भी हस्ताक्षर करने या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। बच्चों के कैरियर में कोई बाधा आने से मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय बच्चे का मनोबल बनाकर रखना बहुत जरूरी है। आर्थिक स्थिति अभी मंदी ही रहेगी।
व्यवसाय- व्यक्तिगत वजहों से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु सहयोगियों की मदद से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में कुछ गलतफहमियां आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी मर्यादित रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को लेकर किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह और मदद मिलेगी। जिससे आपका तनाव भी दूर होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कोई बेहतरीन डील भी संभव है।
नेगेटिव- अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखें। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए। अन्यथा आपकी साख में भी कमी आएगी।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बनी है उन पर पूरा ध्यान दें। यह परिवर्तन आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। इस समय ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित सफलता मिलेगी।
लव- घर का माहौल सुखमय रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता परिवारिक माहौल को दूषित कर सकती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से तनाव और थकान हावी रहेंगे। योग और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। तथा घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इसकी वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें, तनाव लेने से समस्या का समाधान नहीं मिलता।
व्यवसाय- आज व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न संपन्न होते जाएंगे। पेमेंट भी समय पर मिल जाएगी। सिर्फ अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखकर ही अपने कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा।
लव- परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- गिरने से अथवा वाहन द्वारा चोट लगने की आशंका है। कहीं भी जोखिम लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय की स्थिति बेहतर होने से तनाव नहीं रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपमें अहम की भावना उत्पन्न होने से बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। कुछ समय आत्म अवलोकन में जरूर लगाएं तथा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर इंटीरियर या रखरखाव में बदलाव लाएं। वास्तु के नियम का भी पालन करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज़ संभालने में लापरवाही करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी और उमस की वजह से सिर दर्द और थकान हावी हो सकते हैं। इस तरह के वातावरण से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। इनसे आपको आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में बहुत अधिक सफलता मिलने वाली है।
नेगेटिव- कभी-कभी अपने बारे में ज्यादा सोचने व स्वार्थ की भावना आने से कुछ संबंधों में दूरियां भी आ सकती हैं। अगर अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय- अभी व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी तरह का परिवर्तन लाने की चेष्टा ना करें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। पेमेंट वगैराह कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सहयोगात्मक और प्रेम भरे संबंध बने रहेंगे। मित्रों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और बीपी की समस्या है तो लापरवाही ना करें। नियमित जांच करवाएं और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आज किसी महत्वपूर्ण गोष्ठी अथवा सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। इसे नजरअंदाज ना करें। इससे आपको उचित पहचान मिलेगी। फोन अथवा मेल के माध्यम से आपको भी शुभ समाचार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- युवा वर्ग इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है। संबंधियों के साथ अनबन अथवा मनमुटाव की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- आज कारोबारी कामकाज में देरी हो सकती है। किसी को उधार दिया पैसा फंस सकता है। इसलिए सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यस्थल पर सुकून भरा माहौल रहेगा।
लव- विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि इनसे दूर ही रहें। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- इनकम टैक्स अथवा लोन से संबंधित कोई झंझट आ सकता है, इन गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। अपनी खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें। खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो उसमें रुकावटें आ सकती हैं। परंतु व्यवस्था में कुछ सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना हो।
लव- परिवारजनों तथा जीवन साथी का उचित सहयोग बना रहेगा। और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे चल रहे तनाव से राहत मिलेगी और वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी अथवा मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भी गलत हो सकते हैं। धैर्य और संयम रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। समय प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऑफिस में कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव से सकारात्मक वातावरण रहेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेमी/प्रेमिका संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली अंक- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- घर में संबंधियों के आगमन से मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। तथा किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आर्थिक गतिविधियां भी बेहतर होंगी। इससे आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।
नेगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आज कहीं भी पैसा निवेश ना करें, नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल वातावरण बना रही है।
व्यवसाय- राजकीय कामों से संबंधित बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं, इसलिए उन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। राजनैतिक और व्यवसायिक लोगों से आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में कोई इंक्वायरी होने की स्थिति बन रही है।
लव- पति-पत्नी में बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसका असर घर के वातावरण पर ना पड़ने दे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक तनाव की वजह से थकान और ऊर्जा में कमी महसूस होगी। उचित आराम और व्यायाम दोनों पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- कोई भी संपत्ति संबंधी विवाद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करें। इससे आपसी संबंध खराब नहीं होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी उचित रहेगा। टैक्स संबंधी कार्यों को भी आज पूर्ण रूप से निपटा लें। बाद में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।
नेगेटिव- रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों और दोस्तों के साथ समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबराए नहीं। क्योंकि अभी का संघर्ष और परिश्रम निकट भविष्य में उत्तम परिणाम देने वाला है। सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस का माहौल कुछ नकारात्मक ही रहेगा।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपने खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आज का दिन रचनात्मक और मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे उबाऊ दिनचर्या से भी आपको राहत मिलेगी। कुछ समय खुद के व्यक्तित्व को निखारने में भी जरूर लगाएं। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- अगर घर में परिवर्तन संबंधी कुछ प्लानिंग चल रही है, तो जल्दबाजी ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशविरा करें और अपने बजट का भी ध्यान रखें। भाई अथवा किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे गति पकड़ रही हैं। इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट के प्रमोशन पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे और इससे कंपनी को भी फायदा होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। इसलिए हाइजीनिक रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…

Related posts

40 साल पहले लिखे उपन्यास में कोरोनावायरस जैसी महामारी की भविष्यवाणी, इसे चीन का जैविक हथियार बताया

News Blast

चंडीगढ़ के कोरोना पीड़ित का हैदराबाद में हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट, कोलकाता के ब्रेन डेड शख्स के फेफड़े ट्रांसप्लांट किए गए

News Blast

बुरी आदत को जल्दी से जल्दी छोड़ देना चाहिए, वरना जैसे-जैसे समय निकलता जाता है, लत छोड़ना मुश्किल हो जाता है

News Blast

टिप्पणी दें