April 24, 2024 : 8:42 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

देवशयनी एकादशी कल:इस दिन पूजा के बाद भगवान को शयन करवाने की परंपरा, 15 नवंबर को योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरी

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Devshayani Ekadashi Vrat 2021 Time Muhurat Today | Ashadha Shukla Paksha Devshayani Ekadashi Importance, Fasting, And All You Need To Know

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वामन पुराण के मुताबिक 4 महीने तक पाताल में रहते हैं भगवान विष्णु, राजा बलि से जुड़ी है देवशयन की कथा

मंगलवार, 20 जुलाई को आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी है। इसे देवशयनी एकादशी पर्व कहा जाता है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने तक योग निद्रा में रहते हैं। इस एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा के बाद शयन करवाने की परंपरा है। साथ ही व्रत या उपवास रखा जाता है, भगवान विष्णु का अभिषेक किया जाता है और दान दिया जाता है।

अब 4 महीने बाद यानी 15 नवंबर को कार्तिक महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि पर विशेष पूजा पाठ के साथ भगवान को जगाया जाएगा। इस दिन को देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। भगवान विष्णु के जागने के बाद इस दिन से मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाएगी।

वामन पुराण: 4 महीने पाताल में रहते हैं भगवान विष्णु
वामन पुराण के मुताबिक, भगवान विष्णु ने वामन अवतार में राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी थी। भगवान ने पहले पग में पूरी पृथ्वी, आकाश और सभी दिशाओं को ढक लिया। अगले पग में स्वर्ग लोक ले लिया। तीसरा पग बलि ने अपने आप को समर्पित करते हुए सिर पर रखने को कहा। इस तरह दान से प्रसन्न होकर भगवान ने बलि को पाताल लोक का राजा बना दिया और वर मांगने को कहा।

बलि ने वर मांगते हुए कहा कि भगवान आप मेरे महल में निवास करें। तब भगवान ने बलि की भक्ति देखते हुए चार महीने तक उसके महल में रहने का वरदान दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक पाताल में बलि के महल में निवास करते हैं।

देवशयनी एकादशी की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें फिर नहाएं। पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की सोने, चांदी, तांबे या पीतल की मूर्ति स्थापित करें और भगवान की पूजा करें। भगवान विष्णु को पीला कपड़ा चढ़ाएं। व्रत की कथा सुनें उसके बाद आरती करें। फिर प्रसाद बांटकर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दक्षिणा दें।

खबरें और भी हैं…

Related posts

केदारनाथ के कपाट खुले; भाई दूज पर होंगे बंद, शिवरात्रि पर तय होती है इसकी तारीख

News Blast

मेक्सिको के समुद्रतट पर नीले रोशनी वाली लहरें देखी, 60 साल में ऐसा पहली बार हुआ; लॉकडाउन के बावजूद समुद्र में कूदे लोग

News Blast

इजराइली वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ाने का तरीका खोजा: खास तरह के प्रोटीन से इंसान का जीवन 120 साल तक बढ़ाया जा सकेगा, प्रयोग में चूहे की लाइफ 23% बढ़ी

Admin

टिप्पणी दें