March 29, 2024 : 7:13 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में 45 साल की रिकॉर्डतोड़ गर्मी:यह तस्वीर तब, जब ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना के 54 हजार केस मिलने लगे

लंदन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, औसत 12 से 14 डिग्री रहता है। - Dainik Bhaskar

32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, औसत 12 से 14 डिग्री रहता है।

ब्रिटेन की यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब वहां एक दिन में कोरोना के 54 हजार केस सामने आने लगे हैं। दरअसल, ब्रिटेन में शनिवार का दिन पिछले 45 साल में सबसे गर्म रहा। जुलाई में ब्रिटेन का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। लेकिन शनिवार को तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। अचानक बढ़ी गर्मी के कारण लाखों लोगों ने समुद्री किनारों का रुख किया। सबसे ज्यादा करीब दो लाख लोग इंग्लैंड के बोर्नमाउथ बीच पर पहुंचे। बोर्नमाउथ टाउन की आबादी करीब 1.90 लाख है।

हर साल यहां करीब 70 लाख लोग घूमने पहुंचते हैं। बोर्नमाउथ लंबे बीचों के लिए प्रसिद्ध है। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 1976 में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं इस साल मई में 25 डिग्री तापमान पहुंचा था, जो साल का सबसे गर्म दिन था। दूसरी ओर ब्रिटेन सोमवार से पूरी तरह अनलॉक होने जा रहा है। इसे लेकर दुनिया के 1200 वैज्ञानिक चेतावनी दे चुके हैं कि ब्रिटेन का अनलॉक होना दुनिया के लिए खतरा बन सकता है।

फ्रांस सरकार ने बार और रेस्तरां में प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन पास की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। इसे लेकर फ्रांस में टीका विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गया है।

फ्रांस सरकार ने बार और रेस्तरां में प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन पास की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। इसे लेकर फ्रांस में टीका विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गया है।

फ्रांस में टीका विरोधी प्रदर्शन, एक लाख लोग सड़कों पर उतरे
फ्रांस सरकार ने बार और रेस्तरां में प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन पास की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। इसे लेकर फ्रांस में टीका विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गया है। एक लाख लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है- जो लोग टीकाकरण नहीं चाहते, यह उनकी पसंद की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कोरोना दुनिया में: अमेरिका के कैलिफोर्निया में हालात बेकाबू, लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील; टोक्यो में हेल्थ इमरजेंसी की तैयारी

Admin

अमेरिका में फिर खुलेआम फायरिंग: ​​​​​​​ऑस्टिन के शॉपिंग सेंटर के पास गोलीबारी, 3 लोगों की मौत; पुलिस ने आतंकी घटना से इनकार किया

Admin

ट्रम्प बोले- कोरोना से हो रही मौतों से डॉक्टरों को फायदा हो रहा है, मैं व्हाइट हाउस में ही रहूंगा

News Blast

टिप्पणी दें