April 19, 2024 : 9:44 AM
Breaking News
खेल

टोक्यो ओलिंपिक को लेकर असमंजस:भारतीय बैडमिंटन और आर्चरी फेडरेशन को रवाना होने की तारीखों को लेकर कोई जानकारी नहीं; 5 दिन पहले पहुंचना जरूरी

  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo Olympics Date; Badminton Association And Archery Player Confusion On Departure Date

टोक्यो4 घंटे पहलेलेखक: राजकिशोर/स्वप्निल

  • कॉपी लिंक

टोक्यो ओलिंपिक में 15 दिन बचे हैं, लेकिन जिन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें भारतीय फैन्स लगाए बैठे हैं, उन खिलाड़ियों को अब तक पता ही नहीं है कि ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो कब जाना है। खिलाड़ी असमंजस की स्थिति में हैं।

सूत्रों के मुताबिक इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की आपसी मतभेद की वजह से अभी खिलाड़ियों और एसोसिएशन के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। आर्चरी और बैडमिंटन के इवेंट्स 23 और 24 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। पर इनके फेडरेशन को अब तक IOA ने कोई तारीख नहीं दी है। एथलीट्स को 5 दिन पहले पहुंचना जरूरी है।

आर्चरी और बैडमिंटन में 4-4 खिलाड़ी टोक्यो जा रहे
टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त होना है। सबसे पहला इवेंट आर्चरी है। इसमें भारत के 4 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं, बैडमिंटन के मैच 24 जुलाई से 2 अगस्त तक होंगे। इस इवेंट में भी भारत के 4 खिलाड़ी भाग ले रहे। इन सभी को 17 जुलाई तक टोक्यो पहुंचना जरूरी है।

14 जुलाई को पहले टोक्यो रवाना होना था
आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर भास्कर को बताया कि IOA के अधिकारियों के बीच कुछ चीजों को लेकर मतभेद है। पहले हमें 14 जुलाई तक टोक्यो रवाना होना था। पर अब उसे होल्ड पर रखने को कहा गया है। हमने 17 जुलाई की जानकारी खिलाड़ियों को दी है।

SAI और IOA ने कोई जानकारी नहीं दी
बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी अजय सिंघानिया ने भास्कर को बताया कि टोक्यो के लिए खिलाड़ियों को कब रवाना होना है, इसकी जानकारी न तो स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से ही और न ही संघ की ओर से ही दी गई है।

ऐसे में खिलाड़ियों को 14 और 17 जुलाई के लिए तैयार रहने को कहा है। बैडमिंटन में इस बार टोक्यो गेम्स के लिए 4 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है। इनमें विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु, मेंस सिंगल्स में बी साई प्रणीत और मेंस डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने क्वालिफाई किया है।

पहला बैडमिंटन फाइनल 30 जुलाई को खेला जाएगा
बैडमिंटन में पहला फाइनल मिक्स्ड डबल्स इवेंट में 30 जुलाई को होगा। इसके बाद 31 जुलाई को मेन्स डबल्स और 1 अगस्त को विमेंस सिंगल्स का फाइनल होगा। आखिरी दिन 2 अगस्त को विमेंस डबल्स और मेन्स सिंगल्स का खिताबी मुकाबला होगा।

महिला तीरंदाजी में दीपिका ही क्वालिफाई कर सकीं
वहीं टोक्यो ओलिंपिक में चार तीरंदाज भाग लेंगे। इस बार भारतीय एथलीट सिंगल्स और टीम इवेंट में भाग लेंगे। जबकि महिलाओं में केवल दीपिका कुमारी ही क्वालिफाई की है। मेन्स टीम में अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरूण दीप रॉय भाग ले रहे हैं।

भारतीय एथलीट के लिए कोरोना प्रोटोकॉल
इस बार कोरोना की वजह से खिलाड़ियों को इवेंट के 5 दिन पहले पहुंचा है और इवेंट के खत्म होने के 48 घंटे बाद ओलिंपिक विलेज को छोड़ना होगा। खिलाड़ियों को टोक्यो पहुंचने से 7 दिन पहले का RT-PCR रिपोर्ट को लेकर जाना होगा। टोक्यो में खिलाड़ियों को तीन दिन क्वारैंटाइन भी रहना जरूरी है।

युगांडा और सर्बिया के खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
टोक्यो पहुंचने पर सर्बिया के एक और युगांडा टीम के 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन दोनों टीम के अन्य खिलाड़ियों को ट्रेनिंग से रोक दिया गया था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कैंसर से जूझ रहे पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह कोरोना से संक्रमित, 20 मई को दिल्ली से इलाज कराकर मणिपुर लौटे थे

News Blast

आर्चर प्रगति ने ब्रेन हेमरेज को हराया: 10 महीने बाद भारतीय टीम में जगह बनाई; पिता बोले- वापसी तो दूर, हम उनके ठीक होने की उम्मीद खो चुके थे

Admin

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने कहा- 35 से 40 दिन मिले तो आईपीएल देश में ही होगा, विदेश में टूर्नामेंट होने से खर्चे बढ़ जाते हैं

News Blast

टिप्पणी दें