April 24, 2024 : 6:25 AM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

रेंज रोवर इवोक लॉन्च:सबसे एडवांस्ड पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग और स्पीड के लिए 9 गियर से लैस

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Tata Jaguar Land Rover Evoque 2021 Price Updated; Specifications, Latest Features And More

नई दिल्ली36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर ब्रिटिश ब्रांड की लग्जरी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। जगुआर लैंड रोवर ने लेटेस्ट कार अपडेटेड Evoque (इवोक) को शामिल किया है। कंपनी भारतीय बाजार में रेंज रोवर इवोक 2021 को 64.12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। साथ ही भारत में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी शुरू कर दी है।

बुकिंग और डिलीवरी
नई रेंज रोवर इवोक 2021 SUV की बुकिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन हो गई है। देश में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

नए एडवांस फीचर्स
नई इवोक को पहली बार डीप गार्नेट और एबोनी कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। नई अपडेटेड SUV में पहली बार मिलने वाले फीचर्स में Pivi Pro (पिवी प्रो) इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह लैंड रोवर का अब तक का सबसे एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल में ही मिलता था। दूसरे नए फीचर में 3D सराउंड कैमरा, PM 2.5 फिल्टर के साथ केबिन एयर आयोनाइजेशन, फोन सिग्नल बूस्टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम
होम स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकते हैं। नेविगेशन को स्मार्टफोन की तरह जूम इन जूम आउट कर सकते हैं। लैंड रोवर रिमोट ऐप से लॉकिंग सिस्टम मिलेगा। व्हीकल स्टेटस के बारे में पता चलेगा। बिना किसी चार्ज के पिवी प्रो के अपडेट मिलते रहेंगे।

इंजन और पावर
इस लग्जरी USV रेंज रोवर इवोक 2021 में नेक्स्ट जेनरेशन 4-सिलेंडर इंजेनियम डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। 2.0 लीटर पेट्रोल पर आर- डायनैमिक SE ट्रिम और 2.0 लीटर डीजल पावरट्रेन पर S ट्रिम में उपलब्ध है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 KW का पावर और 365 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन 150 KW का पावर और 430 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

SUV की अवेलबिलिटी
नई रेंज रोवर इवोक 2021 भारतीय कार बाजार में वोल्वो XC60 (शुरुआती कीमत 60.90 लाख रुपए एक्स शोरूम ) और मर्सिडीज GLC(शुरुआती कीमत 57.36 लाख रुपए एक्स शोरूम ) जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। जगुआर लैंड रोवर की देशभर में 28 आउटलेट्स हैं। कंपनी की कारें देश के 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में मिलेगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सुप्रीम कोर्ट: जजों की नियुक्ति के लिहाज़ से अगले 10 महीने क्यों हो सकते हैं बेहद अहम

News Blast

WhatsApp के 3 कमाल के फीचर्स, फोन को टच किए बिना ऐसे भेजें मैसेज

News Blast

Tips: Google Docs के जरिए ऐसे एडिट कर सकते हैं PDF फाइल, जानें ये सिंपल प्रोसेस

News Blast

टिप्पणी दें