April 26, 2024 : 1:45 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

5 जुलाई का राशिफल:कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर और तरक्की के योग हैं, 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (5th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • धनु और मकर सहित 6 राशि वालों की जॉब और बिजनेस पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

5 जुलाई, सोमवार की ग्रह-स्थिति और भरणी नक्षत्र से धृति और चर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से कई लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन का योग है। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद भी खत्म होगा। वृष राशि वालों के पक्ष मे परिस्थितियां रहेंगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वाले लोगों की रोजमर्रा की इनकम बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस में भी फायदा होगा।

कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर और तरक्की के योग बन रहे हैं। मीन राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। बीमा, शेयर्स और कमीशन के कामों में फायदा होगा। वहीं कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ समय से किसी कार्य के लिए चल रही मेहनत रंग लाएगी। आप काफी हल्का पन महसूस करेंगे। अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा दोबारा हासिल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विश्वसनीय लोगों का भी सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव- परंतु जल्दी सफलता पाने के लिए किसी नकारात्मक गतिविधि का सहारा ना लें। बेहतर समय का इंतजार करना ज्यादा उचित है। दूसरों के सुझावों को गंभीरता से लें और उन पर विचार करके अपने अनुभवों में लेकर आए।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज हल हो सकता है। ऑफिस में बॉस और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन भी संभव है।
लव- जीवन साथी से घर परिवार पर समय ना देने की वजह से नोकझोंक रह सकती है। इन बातों को ज्यादा मन में ना लगाएं और आगे से ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गर्मी से अपने आपको बचाकर रखें। सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। हमेशा आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, वह काम आज बड़ी आसानी से और मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी वार्तालाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु कल्पना में ना जी कर हकीकत में आए। तथा नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना सीखें। बच्चों के विचारों को समझे उन्हें कठोरता से डांटना उनके आत्मबल को कम कर सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
व्यवसाय- आज ग्रह स्थिति आपके बिजनेस को गति देने के लिए उत्तम परिस्थितियां बना रही है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति ध्यान दें। परंतु नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारी वर्ग के साथ संबंधों में मधुरता रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। उनका ध्यान रखें तथा घर की गतिविधियों में भी सहायता करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ थकान की वजह से गर्दन, पीठ आदि में दर्द रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- किसी गुरु तुल्य व्यक्ति से मुलाकात आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करेगी। तथा आप जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। आपका संतुलित स्वभाव सबका मन मोह लेगा।
नेगेटिव- परंतु आलस और लापरवाही जैसी नकारात्मक बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखें। आज मित्रों के साथ ज्यादा संपर्क में ना ही रहें तो अच्छा है। किसी का गलत नजरिया आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- नौकरी तथा व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी। रोजमर्रा की आमदनी में वृद्धि होगी। वर्तमान ग्रह स्थिति आपको नवीन कार्यों को करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऑफिस में कार्यभार हल्का होने की वजह से आप कुछ नई जानकारियां हासिल करने का भी प्रयास करेंगे।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाहित जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- चेस्ट से संबंधित कोई दिक्कत जैसे खांसी, जुकाम रह सकता है। पॉल्यूशन और गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएंगे। जो कि बेहतरीन साबित होंगे। कोई खोई हुई वस्तु आज अचानक मिल जाने से या कोई मन मुताबिक काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर काम की इतनी ज्यादा जिम्मेदारी ना लें कि उसे पूरा करने में परेशानी हो। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। किसी अन्य व्यक्ति से मदद लेने की अपेक्षा अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- सेहत संबंधी योजनाओं को किसी के आगे ज्यादा शेयर ना करें। अन्यथा कोई अपने स्वार्थ के लिए इनका लाभ उठा सकता है। हालांकि व्यवसाय की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास बनाकर रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग किसी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश ना करें, भेद खुल सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक गर्मी की वजह से घबराहट और बेचैनी की परेशानी रहेगी। इस समय खानपान के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- किसी धार्मिक संस्था के प्रति आप पूरे मनोयोग से सहयोग करेंगे। अच्छे व शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति भी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- भाइयों के साथ कोई मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। यह समय शांति और समझदारी से काम लेने का है। क्योंकि अहम की वजह से बात और बिगड़ सकती हैं। व्यर्थ की फिजूलखर्ची की वजह से बजट भी गड़बड़ा जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। प्रभावशाली नए संपर्क भी बनेंगे। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक बढ़ाएं। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से कुछ ना कुछ आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- दैनिक कार्यों में आज अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपने सभी काम जोश और उत्साह से पूर्ण करेंगे। घर में कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कोई उचित निर्णय लेने की वजह से लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे।
नेगेटिव- परंतु कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला और उलझ सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा लें। मित्र वर्ग से थोड़ा बचकर ही रहें, कोई आपको गलत एडवाइज दे सकता है। और आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर फायदे की जगह मेहनत ज्यादा रहेगी। इस समय दैनिक गतिविधियों पर ज्यादा निवेश करना उचित नहीं है। आय से ज्यादा खर्चों की स्थिति रहेगी। परंतु नौकरी पेशा लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। तरक्की के उचित योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती हैं। गैस और कब्ज की समस्या भी परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज सपने साकार करने का समय है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर अमल करने से मुश्किल राह आसान होगी। संतान संबंधी किसी समस्या का हल पाने में भी सक्षम रहेंगे। इस समय ग्रह स्थिति धनदायक चल रही है, उसका उचित सदुपयोग करें।
नेगेटिव- दूसरों की बातों में आने की बजाय अपने निर्णयों को ही सर्वोपरि रखें। परंतु काम टालने की प्रवृत्ति नुकसान भी दे सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला उलझ सकता है। परंतु धैर्य बनाकर रखें जल्दी ही समाधान भी निकल आएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई ऑर्डर या डील रुक सकती है। इस समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद लेने की जरूरत है। किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी कर लें। यह काम आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
लव- अधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पति-पत्नी के संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी जांच संबंधी रिपोर्ट भी ठीक आएंगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी काम में सफलता मिल सकती है। परंतु फिर भी कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार कर लें। आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे।
नेगेटिव- कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। निवेश संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की गलती हो सकती है। किसी को पैसा उधार ना दें, क्योंकि वापसी संभव नहीं है।
व्यवसाय- सहायक गतिविधियां बेहतरीन तरीके से चलती रहेंगी। आज किसी नए काम संबंधी फैसला न लें। पहले वर्तमान व्यवसायिक नीतियों को समझने की जरूरत है। इसलिए इन पर थोड़ा ध्यान दें। बैंक संबंधी किसी भी तरह की कोई गतिविधि उचित नहीं है।
लव- अविवाहित लोगों के लिए मनोनुकूल रिश्ता आने से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु ज्यादा परेशान होने वाली स्थिति नहीं है इसलिए तनाव ना लें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- काफी समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके विचारों में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। बच्चों का अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद अथवा वाहन से संबंधित लोन लेना पड़ सकता है। परंतु यह लोन समय रहते चुकता भी हो जाएगा इसलिए चिंता ना करें। आकारण ही किसी से झगड़ा या झंझट मोल ना लें। वरना कोई लक्ष्य खो सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपके प्रतिद्वंद्वी आपकी उन्नति को देखकर जलन की भावना रख सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली को किसी के सामने जाहिर ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूर रहें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- थकान और सुस्ती हावी रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ से परहेज करें। तथा गर्मी से भी बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- आज अचानक ही कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी उन्नति में सहायक रहेगी। साथ ही आप अपनी बुद्धि बल द्वारा लाभ के नए मार्गों को पाने में भी सक्षम रहेंगे। अपने कर्म पर विश्वास बनाए रखें।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। पैतृक संपत्ति संबंधी बंटवारे की बात भी उठ सकती है। अति आत्मविश्वास की स्थिति से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अच्छा चल रहा है। मेहनत के मुताबिक नतीजे भी उचित मिलेंगे। लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर भी रखने की जरूरत है। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया मौका मिलेगा। उपलब्धियों को अपने हाथ से ना जाने दें।
लव- घर तथा व्यवसाय में उचित संतुलन बना रहेगा। तथा घर में सुकून भरा वातावरण व्याप्त रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम अचानक व्यवस्थित तरीके से बन जाने से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी। समय आनंददायक व्यतीत होगा। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे आपका आत्म बल मजबूत होगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद किसी योजना के विफल होने से कुछ चिंता रह सकती है। परंतु उस पर दोबारा से मनन करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। परंतु दूसरों की सलाह पर अमल करना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अधीनस्थ कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। जिससे उत्पादन क्षमता भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर के योग बन रहे हैं, और इसमें तरक्की भी निश्चित है।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं, इस बात का जरूर ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अचानक ही जोड़ों में दर्द और पेट की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा बादी और गैस वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- अगर घर के बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह या मार्गदर्शन दे, तो उसका जरूर अनुसरण करें। निश्चित ही आपके भाग्य में वृद्धि होगी। किसी मुश्किल समस्या का हल भी निकालने में सफलता मिलेगी। कुछ समय घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में भी जरूर लगाएं।
नेगेटिव- आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। इसकी वजह से किसी घनिष्ठ मित्र के साथ संबंधों में भी कटुता आएगी। खर्चों की अधिकता पर रोक लगाना जरूरी है। अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- अगर व्यवसायिक स्तर पर कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वास्तु विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। बीमा, शेयर्स, कमीशन आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है।
लव- जीवन साथी से अपनी हर बात शेयर करें, आपको उचित समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास और समर्पण की भावना बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपने अंदर कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। जिसकी वजह ज्यादा तनाव लेना ही है। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…

Related posts

विष्णुजी के दस अवतारों की सीख मन शांत रखें और अधर्म से दूर रहें, अधिकमास में श्रीहरि की पूजा और कथा सुनने की है परंपरा

News Blast

जबलपुर के कोतवाली थाने में 13 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा, टीआइ पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली आरक्षक मुकरी

News Blast

फेस्टिव सीजन में रखें स्किन और बालों का ध्यान, एक्सपर्ट से जानें होली खेलने से पहले और बाद में क्या करें?

News Blast

टिप्पणी दें