April 19, 2024 : 3:29 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

4 जून का राशिफल:आज 4 राशियों के लिए शुभ दिन, कन्या और मीन वालों को हो सकता है आर्थिक फायदा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (4th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मकर और कुंभ सहित 8 राशियों की जॉब और बिजनेस पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

4 जून, रविवार की शुरुआत सुकर्मा और सर्वार्थसिद्धि योग में हो रही है। इन 2 शुभ योगों के कारण कई लोगों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज वृष राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। उथल-पुथल से राहत मिलेगी। कन्या राशि वाले पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज के ग्रह नक्षत्र और भाग्य वृश्चिक राशि वाले लोगों के पक्ष में हैं। मीन राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इनके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आपने पिछले कुछ समय से बहुत मेहनत द्वारा जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, आज उन लक्ष्यों को हासिल करने का शुभ समय है। बच्चों के कार्यों में भी मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। आपसी विचारों का आदान-प्रदान कोई नई दिशा सुझा सकता है।
नेगेटिव- परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि हर मुश्किल और परेशानी का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली अच्छी रहेगी। जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। हर काम में फैसलें खुद के ही रखें। व्यवसाय में बेहतरीन अनुबंध मिलने की भी उम्मीद है।
लव- युवा वर्ग डेटिंग आदि का आनंद लेंगे। परिवार में सगाई, विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेंगी। जिससे वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अधिक व्यस्तता की वजह से थकान की स्थिति रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से आज कुछ राहत मिलेगी। आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। राजनीतिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। आपका रुतबा बढ़ेगा। संबंधियों के साथ भी मधुर संबंध रहेंगे।
नेगेटिव- धन संबंधी मामलों को लेकर चिंता रह सकती है। ध्यान रखें कि राजनैतिक गतिविधियों में अपनी छवि को साफ सुथरा बनाकर रखना जरूरी है। अन्यथा किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से आपकी मानहानि भी संभव है।
व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल और नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सहयोगियों और कर्मचारियो के सहयोग से अपनी कार्य व्यवस्था को उचित बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। कोई व्यवसायिक यात्रा भी संभव है।
लव- फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता और प्रेम बना रहेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस जैसी समस्या से राहत पाने के लिए संतुलित खानपान रखें। कुछ समय योगा और व्यायाम भी अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आपकी सूझबूझ और योग्यता द्वारा लिए गए निर्णय आर्थिक रूप से आपको मजबूत और सक्षम करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। और यह भेंट मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। नई-नई जानकारियों का भी आदान-प्रदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी अजनबी या अपरिचित व्यक्ति से रुपए-पैसे का लेनदेन सावधानी से करें। मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। अन्यथा कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है । अपनी फाइलें और पेपर्स बहुत संभालकर रखें। क्योंकि इस समय किसी खास वस्तु के खोने की आशंका बन रही है। किसी पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपने कार्यों को स्वयं ही करें।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। बच्चे को किसी खास काम में सफलता मिलने से मन में सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- वाहन का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिनचर्या के कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- घर में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। हालांकि आप किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होंगे बल्कि समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। कुछ नकारात्मक लोग आपके बारे में अफवाह फैला सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम करने की योजना बनेगी। लेकिन किसी इंसान की वजह से नीचा देखना पड़ सकता है। शेयर्स, कमोडिटी आदि जैसी गतिविधियों में सोच-समझकर निवेश करें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
लव- विवाह के इच्छुक लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए आपकी मेहनत और प्रयास कामयाब रहेंगे। निकट संबंधियों की आवाजाही भी संभव है।
नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रहेगी। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। खर्च के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ही ना दें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कामों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिक्र ना करें, कर्मचारियों के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक समान वाले व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- परिवार में सभी सदस्यों का आपसी सहयोग उचित बना रहेगा। किसी विपरीत लिंग या मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आज दिन भर घर के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य संपन्न हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। किराएदार संबंधी मामलों मे किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझें। बल्कि व्यक्तिगत गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए किसी के साथ साझेदारी का प्लान कर रहे हैं तो तुरंत उस पर अमल करें। इस समय परिस्थितियां फायदेमंद है। किसी जरूरतमंद मित्र की आर्थिक सहायता करने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिजनों के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को नजर में रखते हुए अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आपने पिछले कुछ समय से बहुत अधिक मेहनत द्वारा जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, उस लक्ष्य को हासिल करने का उचित समय है। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी।
नेगेटिव- आर्थिक रूप से कुछ उलझन और समस्याएं बढ़ सकती हैं। परंतु हर मुश्किल और परेशानी का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे। शत्रुओं और विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- आपकी कार्यप्रणाली बहुत ही बेहतरीन रहेगी। उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। मीडिया तथा ऑनलाइन कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन फैसलें खुद ही लेने की कोशिश करें।
लव- परिवार में सगाई विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेंगी। जिससे घर का वातावरण मधुर रहेगा। युवा वर्ग भी डेटिंग आदि का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रह सकती है। साथ ही गर्मी से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं। कोई राजनैतिक उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। जिससे समाज में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखना जरूरी है कि आपके राजनैतिक रुतबे का फायदा कोई अन्य व्यक्ति उठा सकता है। जिसकी वजह से आप की मानहानि भी संभव है। परंतु दोपहर बाद स्थितियां संभल जाएंगी।
व्यवसाय- मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज फायदेमंद रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। सहयोगियों और कर्मचारियों के सहयोग से आप अपने काम को और अधिक बढ़ाने में सक्षम रहेंगे।
लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना खानपान लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी सूझबूझ से लिए गए निर्णय आर्थिक रूप से आपको मजबूत और सक्षम करेंगे। रोचक साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के पठन-पाठन में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई कार्य रुकने से धन संबंधी नुकसान भी हो सकता है अथवा कोई उपलब्धि हाथ से निकल सकती हैं। रुपए-पैसे का लेनदेन सावधानी से करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई फाइल या पेपर ना मिलने से कुछ टेंशन रहेगी। जिसकी वजह से कोई महत्वपूर्ण कार्य भी रुक सकता है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखना जरूरी है।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती अब प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से घबराहट और बेचैनी की स्थिति रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून की अनुभूति रहेगी। आज आप जिस कार्य को करने की ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा परिजनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। वरना आपके मान-सम्मान में आंच आ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए कामों की योजनाएं बनेंगी। जिसमें उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन भी रहेगा। जोखिमभरे कामों में पैसा ना फसाएं। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी उचित रहेगा।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अगर घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी की योजना बन रही है, तो गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक अव्यवस्था को दूर करने में भी आपका विशेष प्रयास रहेगा और कामयाबी भी मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इस समय उन्हें मार्गदर्शन और सलाह देने की जरूरत है। किसी के साथ झगड़ा या वाद-विवाद जैसी स्थिति भी बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम में एकाग्रचित्त रहें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। मशीनरी और औजार संबंधी व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- परिवार में सभी सदस्यों की एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चोट लगने जैसी स्थिति भी बन रही है
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने से सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी संबंधी द्वारा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रह सकता है। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। अपना मनोबल बनाए रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें, क्योंकि वापसी मुश्किल है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। शॉपिंग तथा मनोरंजन में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। जिनको आप घर बैठे देसी इलाज से भी ठीक कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

खबरें और भी हैं…

Related posts

3 जुलाई का राशिफल:मेष, सिंह और तुला राशि वाले लोगों को कामकाज में रहना होगा संभलकर

News Blast

सावन के तीज-त्योहार और शिव पूजा का कैलेंडर: श्रावण मास में हर दूसरे-तीसरे दिन रहेंगे व्रत, पर्व और शुभ तिथि

Admin

खाने के लिए खरीदे बतख के अंडों को गर्मी दी तो पैदा हो गए चूजे, लंदन की चार्ली ने किया था टाइमपास एक्सपेरिमेंट

News Blast

टिप्पणी दें