April 20, 2024 : 12:12 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

24 जून का राशिफल:आज मकर और मीन सहित आठ राशि वालों की जॉब और बिजनेस पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (24th June 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए फायदे वाला रहेगा दिन, धन लाभ और सफलता मिलने के योग हैं

24 जून, गुरुवार के ग्रह शुक्ल नाम का शुभ योग बना रहे हैं। साथ ही मूल नक्षत्र में चंद्रमा होने की वजह से धूम्र नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। जिससे कई लोगों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष, वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में फायदा तो मिलेगा लेकिन दौड़-भाग भी बनी रहेगी। इन 8 राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इनके अलावा मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वाले लोगों सितारों का साथ मिलेगा। इन 4 राशियों के लिए शुभ है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला दिन है। दोपहर बाद परिस्थितियां पूर्णता अनुकूल हो जाएंगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां धीमी रहेंगी। इस समय किसी भी नई योजना या व्यवसायिक यात्रा दोनों को ही स्थगित रखना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को अपने कार्य के प्रति बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। व्यायाम और योगा करना इसका उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस उपलब्धि को हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, आज आपको वो लक्ष्य हासिल होने वाला है। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना-जुलना आपको खुशी देगा। कामकाजी महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की उठा-पटक रह सकती है। इस समय किसी प्रकार की भी यात्रा करने से परहेज रखें। क्योंकि उसमें समय और पैसा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपने जो बदलाव किए हैं, वे बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। कोर्ट संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की भी पूरी उम्मीद है। ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, थोड़ा सचेत रहें।
लव- पति-पत्नी के मध्य घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रहेगा। परंतु आपसी बातचीत द्वारा स्थिति संभल भी जाएगी।
स्वास्थ्य- खान-पान का ध्यान रखें। ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- समय शांति दायक और धन दायक है। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सफल भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियों का भी निवारण होगा।
नेगेटिव- कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे जाहिर ना करें। कुछ चालाक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने कैरियर और अध्ययन के साथ लापरवाही कर सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में की गई मेहनत और परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। अब आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। परंतु आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा घर में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा तनाव और गुस्सा हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- किसी मित्र द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। उचित समय पर किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित ही मिलेंगे। आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर होने की संभावना है।
नेगेटिव- परंतु सावधान रहें कि अचानक ही कोई मुसीबत भी सामने खड़ी हो सकती है। काम के दबाव के चलते खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही योजनाएं आज फलीभूत होंगी। विश्वसनीय लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। अच्छे आर्डर मिलेंगे। परंतु काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप अपने काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके पूरा करेंगे। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिलने के भी उचित योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। घर की देखरेख तथा मनोरंजन संबंधी चीजों की खरीदारी पर भी खर्चा बढ़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। परंतु ये निर्णय आपके लिए लाभदायक ही साबित होंगे। अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है।
लव- आपके कार्यों में जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मदद करना आपको सुख कर लगेगा। जीवन शैली को भी उन्नत बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर किसी से ज्यादा ना उलझें। इससे आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।
व्यवसाय- करियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप भरसक प्रयास करेंगे। तथा काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। शेयर्स तथा तेजी मंदी से संबंधित कार्यों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतुलित खानपान व दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल हो सकता है। कुछ नवीन कार्यों से संबंधित योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। आध्यात्मिक स्तर पर भी आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- परंतु लोगों से संपर्क स्थापित करते समय ध्यान रखें कि आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आपका कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तथा मनोनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। इस समय अपने उत्साह और जोश में कमीं ना आने दें। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
स्वास्थ्य– अत्यधिक काम के बोझ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उचित आराम भी जरूर लें तथा नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी तथा आप उनका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का बैंकिंग कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। किसी प्रकार की गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार आएगा। अतः सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित होते जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती है, परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। चापलूस लोगों के प्रभाव में आने से बचें।
लव- घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां बनी रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा तथा उचित सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ अशुभ ख्याल आ सकते हैं। कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में लगाएं, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। खर्चो पर अंकुश लगाकर रखें।
व्यवसाय- करियर से जुड़ी समस्याओं का आज कुछ समाधान मिलेगा। हालांकि व्यवसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। नौकरी पेशा लोग कोई टारगेट अचीव कर सकते हैं।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और मधुर बना रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- दिन सुख-शांति पूर्ण व्यतीत होगा। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- परंतु कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। निवेश संबंधी किसी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। अगर संभव हो तो आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा समस्याओं को हल करने में सक्षम भी रहेंगे। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका अपने संबंधों के मध्य अहम की स्थिति ना बनने दें।
स्वास्थ- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता ना करें। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आपने जो लक्ष्य और उम्मीद संबंधी सपने संजोए थे, आज वे काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर भी प्लानिंग और योजनाएं बनेंगी। जो कि सकारात्मक रहेंगी। स्वयं को साबित करने के लिए ग्रह स्थिति बेहतरीन समय का निर्माण कर रही हैं।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी से मामूली से बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जिसकी वजह से संबंध भी खराब होंगे। अगर घर में किसी नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी की योजना बन रही है, तो शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक माहौल आपके पक्ष में है। रियल स्टेट से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी तथा वरिष्ठ और उच्चाधिकारियों का सहयोग भी रहेगा।
लव- आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस जैसी गतिविधियों की तरफ आकर्षित होंगे। पति-पत्नी के बीच में खुशनुमा संबंध बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द बना रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आज अधिकतर समय घरेलू कार्यों में तथा परिजनों के साथ व्यतीत होगा। जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होने से सकारात्मकता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष भी बेहतर होगा।
नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में कोई चिंता भी उत्पन्न हो सकती है। कुछ विरोधी जलन की भावना से आपके बारे में अफवाह फैला सकते हैं। हालांकि इससे आपके मान-सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। अपने कार्यों में ही मस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय उत्तम है। आपको अपनी मेहनत तथा योजनाओं में उचित सफलता हासिल होगी। हालांकि अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। आपसी सामंजस्य मधुर बनाकर रखने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द जैसी कुछ समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

खबरें और भी हैं…

Related posts

समुद्र पार करके वानरों को पहुंचना था लंका, इस काम के लिए जामवंत ने कर दिया मना और अंगद को भी अपनी शक्तियों पर संदेह था, तब हनुमानजी ने किया ये काम

News Blast

सैनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल है जानलेवा:हैंड सैनेटाइजर से शरीर में मेथेनॉल जैसे जहरीले केमिकल पहुंचते हैं; इससे अमेरिका में 15 में से 4 की आंखों की रोशनी गई, 3 की मौत हुई

News Blast

हवा से कोरोना का संक्रमण फैलता है या नहीं, इसकी समीक्षा कर रहे हैं; 239 वैज्ञानिकों के पत्र पर डब्ल्यूएचओ का जवाब

News Blast

टिप्पणी दें