April 24, 2024 : 5:08 AM
Breaking News
राज्य

Corona in India Live: महामारी की दूसरी लहर ने छीन लिए 719 डॉक्टर, दिल्ली और बिहार में सबसे ज्यादा मौतें

[ad_1]

11:55 AM, 12-Jun-2021

दिल्ली के नौ अस्पतालों में 22 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूके में तीसरी वेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जबकि वहां पर 45 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके मद्देनजर हमें पूरी तैयारी करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली के 9 अस्पतालों में 22 ऑक्सीजन प्लांट शुरू किए जा रहे हैं इनकी संयुक्त क्षमता क़रीब 17 टन है।

The chances of the third wave of COVID-19 are real. Delhi government is working on a war footing to prepare for the third wave: Delhi CM Arvind Kejriwal on the occasion of inauguration of oxygen plants at nine hospitals in the national capital pic.twitter.com/hMFFaiCWlD

— ANI (@ANI) June 12, 2021

11:36 AM, 12-Jun-2021

जगह-मांग के आधार पर निजी अस्पतालों को मिलेगी वैक्सीन

भारत सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण नीति को पहले से भी आसान किया है। सरकार ने टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन देने का फैसला किया है। इसी कड़ी में निजी अस्पतालों को जगह और मांग के आधार पर वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण अभियान में व्यापक भागीदारी और वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए नियमों के आधार पर अलग-अलग अस्पतालों में वितरित किया जाएगा।

11:00 AM, 12-Jun-2021

यूपी: प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने बनाया कोरोना माता का मंदिर
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक नीम के पेड़ के नीचे कोरोना माता का मंदिर बनाया गया। एक ग्रामीण ने कहा कि हम लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया और इस विश्वास के साथ इस मंदिर की स्थापना की कि देवता की पूजा करने से कोरोना वायरस से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

‘Corona Mata’ temple comes up under a neem tree at a village in Pratapgarh district

“Villagers collectively decided & set up the temple with belief that praying to the deity would definitely offer respite to people from Coronavirus,” a villager said yesterday. pic.twitter.com/jA3SGU0RQE

— ANI UP (@ANINewsUP) June 12, 2021

10:44 AM, 12-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 19,20,477 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 19,20,477 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,62,32,162 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,20,477 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,62,32,162 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

10:32 AM, 12-Jun-2021

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 413 नए मामले, 42 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 413 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,23,970 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 42 और लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से 42 और लोगों की जान जाने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,180 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर इस समय 1.94 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,136 हो गई है और मृतक संख्या बढ़कर 2,358 हो गई है।

10:21 AM, 12-Jun-2021

अंडमान और निकोबार: कोविड-19 के 36 नए मामले आए सामने

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आने से केंद्रशासित प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 7,233 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 36 नए मामलों में से 30 का पता संक्रमितों के संपर्कों की जांच के दौरान चला और छह ने हाल में कहीं की यात्रा की थी। पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 125 बनी हुई है

10:11 AM, 12-Jun-2021

उत्तर प्रदेश में वीकएंड लॉकडाउन जारी
उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज में सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं।

उत्तर प्रदेश: वीकेंड लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज में सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। pic.twitter.com/Z9bbeyoIKB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

09:51 AM, 12-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर में लगा वीकएंड लॉकडाउन
जम्मू-कश्मीर में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। तस्वीरें श्रीनगर की हैं।

जम्मू-कश्मीर में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। तस्वीरें श्रीनगर की हैं। pic.twitter.com/QQdHiRlimV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

09:49 AM, 12-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 34,33,763 लोगों को लगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/BXVwQXb81P

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

09:27 AM, 12-Jun-2021

कोरोना से बीते 24 घंटे में 4002 मरीजों ने गंवाई जान
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख से कम आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 84,332 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान चार हजार से ज्यादा मरीजों ने अपनी जान गंवाई। पिछले 24 घंटे में 4,002 मरीजों ने कोरोना के आगे दम तोड़ दिया।

भारत में #COVID19 के 84,332 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,93,59,155 हुई। 4,002 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,67,081 हो गई है।

1,21,311 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,79,11,384 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,80,690 है। pic.twitter.com/T94DzbRqCr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

09:21 AM, 12-Jun-2021

केरल: लॉकडाउन के दौरान वाहनों की चेकिंग
केरल सरकार ने आज से दो दिन का वीकएंड लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं तो जारी रहेंगी लेकिन सड़कों पर पुलिस वाहनों की तलाशी कर रही है। 

Kerala: Police check vehicular movement as weekend lockdown imposed in the State; only essential services allowed

Visuals from Thiruvananthapuram pic.twitter.com/O7qBFXzUuK

— ANI (@ANI) June 12, 2021

08:56 AM, 12-Jun-2021

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 719 डॉक्टरों की गई जान- आईएमए
भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी दी कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 719 डॉक्टरों की जान गई। दिल्ली के बाद बिहार में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की जान गई।

Indian Medical Association (IMA) says 719 doctors died during second wave of COVID-19 pandemic; maximum 111 doctors lost their lives in Bihar, followed by Delhi (109) pic.twitter.com/4CCFSIMZj6

— ANI (@ANI) June 12, 2021

08:42 AM, 12-Jun-2021

मिजोरम में 178 नए मामले सामने आए, अबतक 62 मरीजों की मौत
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 178 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 14,921 है जिसमें 3,501 सक्रिय मामले, 11358 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 62 मौतें शामिल हैं।

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 178 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 14,921 है जिसमें 3,501 सक्रिय मामले, 11,358 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 62 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/uO5ICCbuIx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

08:20 AM, 12-Jun-2021

आज से केरल में वीकएंड लॉकडाउन
केरल सरकार ने आज से राज्य में दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि इस दौरान होटल से टेकअवे पार्सल की सुविधा जारी नहीं रहेगी लेकिन खाने की होम डिलिवरी पर कोई रोक नहीं है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को अनुमति दी गई है।

08:14 AM, 12-Jun-2021

झारखंड में 38 घंटे और बढ़ाई गई पाबंदियां

आज से झारखंड में लॉकडाउन की अवधि को 38 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया है। 12 जून शाम पांच बजे से 14 जून सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी। बता दें कि 22 अप्रैल से झारखंड में लॉकडाउन लगाया हुआ है।



[ad_2]

Related posts

IND vs ENG 2nd Test LIVE Score: टीम इंडिया ने जीता टॉस, विराट ने चुनी पहले बल्लेबाजी

Admin

Coronavirus LIVE: फिर चिंता बढ़ा रहा वायरस, 24 घंटे में मिले 54,069 नए मरीज, 1321 की गई जान

Admin

Cyclone Biparjoy के चलते अलर्ट मोड पर रेलवे

News Blast

टिप्पणी दें