April 25, 2024 : 10:27 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्र ग्रह का उदय: मेष, कर्क, धनु और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए रहेगा अच्छा समय, धन लाभ के योग भी हैं

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishGrah Dasha Rashifal Today Shukra Grah Ka Uday 2021: (Astrological) Predictions For Aries, Taurus, Gemini, Leo, Virgo, Libra, Capricorn And Aquarius

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 घंटे पहले

कॉपी लिंककन्या राशि वाले लोगों के लिए धन हानि के योग हैं, राज की बात भी उजागर हो सकती है

शुक्र ग्रह के उदय हो जाने से अब शादियां, मुंडन, सभी संस्कार और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे। शुक्र के उदय होने से अब इसका शुभ फल मिलना शुरू हो जाएगा। शुक्र के प्रभाव से लोगों को धन लाभ होता है। सुख मिलता है और शौक भी पूरे होते हैं। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं और प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र के उदय होने से 12 राशियों पर असर

मेष : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों से संबंध मधुर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा।

वृष : शुक्र के कारण खर्चे तो बढेंगे, लेकिन सुख भी बढ़ेगा। शौक पूरे होंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में फायदा हो सकता है।

मिथुन : इनकम बढ़ेगी। परेशानियां और चिंता दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। संतान प्राप्ति के योग भी बनेंगे। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क : शुक्र के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में फायदा होने के योग हैं। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और मदद भी मिलेगी।

सिंह : नौकरी और बिजनेस में फायदेमंद फैसले होंगे। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन उसका पूरा फायदा भी मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के मौके मिलेंगे।

कन्या : समय मिला-जुला रहेगा। सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाएं बनेंगी। लेकिन खर्चा बढ़ेगा। धन हानि के योग हैं। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। किस्मत का साथ कम ही मिलेगा।

तुला : रोजमर्रा के कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। कोई गुप्त जानकारी मिल सकती है। राज की बात भी पता चल सकती है।

वृश्चिक : दुश्मनों पर जीत मिलेगी। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। खर्चा भी बढ़ सकता है। दूर स्थान की यात्रा होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु : लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। धन लाभ हो सकता है। संतान संबंधी परेशानी भी दूर हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी।

मकर : कोई अच्छी खबर मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने के योग हैं। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में फायदा होगा। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे।

कुंभ : मेहनत का फायदा मिलेगा। दोस्तों, भाई-बहनों और साथ वाले लोगों से मदद मिलेगी। किए गए कामों का पूरा फायदा भी मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। माता की सेहत में सुधार होगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा।

मीन : अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन कामकाज में सावधानी रखनी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और साथियों की मदद से धन लाभ हो सकता है। लेकिन सावधान रहना होगा कोई राज की बात उजागर हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

एंटीऑक्सीडेंट गुण वाले सहजन में पालक से 24 गुना अधिक आयरन, संतरे से 7 गुना अधिक विटामिन-सी, यह इम्युनिटी बढ़ाकर कोरोना से लड़ने में मददगार : एक्सपर्ट

News Blast

मध्य प्रदेश का मामला: 20 साल की महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाला, 6 घंटे चली सर्जरी; ट्यूमर के कारण चलना-फिरना हो गया था मुश्किल

Admin

क्या स्वस्थ होने पर भी मरीज को डॉक्टर कोरोना पीड़ित बता रहे हैं और दूसरी बीमारियों का इलाज रोका जा रहा है

News Blast

टिप्पणी दें