April 25, 2024 : 2:49 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्रवार का राशिफल: 19 फरवरी को मेष-वृष राशि को मिल सकते हैं शुभ समाचार, कुंभ-मीन राशि के लोग सतर्क रहें

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 घंटे पहले

कॉपी लिंक

शुक्रवार, 19 फरवरी को मेष और वृष राशि के लिए सकारात्मकता बनी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंभ-मीन राशि के लोगों को सतर्क रहकर काम करना होगा, वरना हानि हो सकती है। शुक्रवार को रथ सप्तमी है। ये पर्व नर्मदा जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नर्मदा नदी के साथ ही सूर्य की भी विशेष पूजा करनी चाहिए।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव- आज का दिन मन मुताबिक रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा। जिससे आप अपने आपको पुनः ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट भी सकते हैं। इसलिए लापरवाही ना बरतें तथा अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाना जरूरी है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में अपनी निगरानी रखना जरूरी है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगे, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेंगी।

लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। लेकिन, प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 6

वृषः

पॉजिटिव- आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। लोगों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का आमंत्रण भी मिलेगा।

नेगेटिव- आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें। क्योंकि, इस समय ग्रह गोचर इन कार्यों के लिए पक्ष में नहीं है। किसी भी मुश्किल समय में मन को संयमित रखना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर भी अवश्य ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर लगभग अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। पिछले कुछ समय से धन संबंधी दिक्कतों के कारण जो काम रूके हुए थे, आज उनमें दोबारा गति आएगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।

लव- घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंग के मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 2

मिथुनः

पॉजिटिव- घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही हैं। जो कि इसमें आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी।

नेगेटिव- आज खर्च की अधिकता रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कभी-कभी आपका अहम और क्रोध वाला स्वभाव परिस्थितियों को दूषित कर देता है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

व्यवसाय- आप अपनी योग्यता व काबिलियत द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नए आर्डर और अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।

लव- व्यस्तता के कारण जीवन साथी का परिवार के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम

भाग्यशाली अंक- 9

कर्कः

पॉजिटिव- अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अवश्य ही बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए दोस्तों के साथ तथा व्यर्थ के घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट ना करें। अचानक ही खर्चों की स्थिति बनेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

व्यवसाय- किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतरीन बनेगी। अभी आय के मार्ग धीमे ही रहेंगे, परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।

लव- जीवनसाथी की सलाह लेना आपके कार्यों में लाभदायक रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधो में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 8

सिंहः

पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से अपने अंदर विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा से संबंधित योजना भी बन सकती हैं।

नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का अपने घर पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना होने दें। शांतिपूर्ण तरीके से उनका मार्गदर्शन करने का प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की भी पूरी संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।

लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं।

स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द दोबारा उठ सकता है। व्यायाम और योगा पर नियमित ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 1

कन्याः

पॉजिटिव- आज परिस्थितियां सामान्य है। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजेक्ट के प्रति मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।

नेगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। रिश्तों में पुनः मधुरता आएगी।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय राजनीति से जुड़े लोगों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। चिटफंड संबंधित कंपनियों में आज किसी भी प्रकार का निवेश ना करें।

लव- कामकाज की वजह से आप अपने दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु, फिर भी पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा।

स्वास्थ्य- असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है। साथ ही, खांसी, जुकाम जैसी परेशानी भी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 7

तुलाः

पॉजिटिव- दूसरों से मदद लेने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें। आपके लिए लाभदायक और खुशी भरी स्थितियां बन रही है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। दोस्तों के साथ भी मेल मिलाप रहेगा।

नेगेटिव- काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में विश्वसनीय लोगों की भी सलाह अवश्य लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु, किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम के प्रति बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।

लव- घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिकः

पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा।

नेगेटिव- किसी भी प्रकार की बातचीत अथवा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। अभद्र भाषा की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य को आज स्थगित रखना उचित रहेगा।

व्यवसाय- जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। वर्तमान कार्यों पर ही अपना ध्यान लगाएं। इस समय काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, क्योंकि कोई आर्डर निरस्त होने की आशंका बन रही है। नौकरी में उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आप अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। गलत संबंधों से दूरी बना कर रखना आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए उचित रहेगा।

स्वास्थ्य- थकान की वजह से नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी

भाग्यशाली अंक- 4

धनुः

पॉजिटिव- आज वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है, लेकिन उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है।

नेगेटिव- किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। फिजूलखर्ची से दूर रहें तथा उचित बजट बनाकर चलें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। धन संबंधी लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी बरतना जरूरी है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी।

लव- घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के अचानक मिलने से आश्चर्यजनक प्रसन्नता महसूस होगी।

स्वास्थ्य- किसी प्रकार के इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। योग्य डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 3

मकर:

पॉजिटिव- आज किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका सेवा भाव तथा सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसके आसानी से हल होने की संभावना है। परिवार के साथ शॉपिंग आदि कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। इसलिए अपने काम से ही मतलब रखे तथा दूसरों के साथ ज्यादा विचार-विमर्श ना करें। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी नुकसान दे सकती हैं।

व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक ध्यान देना लाभदायक रहेगा। अपने संपर्कों को भी और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं। मेंटेनेंस संबंधी कार्यों पर भी खर्च बढ़ेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा, परंतुु दूसरों से सलाह लेने की बजाय स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य -वंशानुगत संबंधी रोग पुनः उठ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें, अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 8

कुंभः

पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।

नेगेटिव- संतान का मन मुताबिक रिजल्ट ना आने से टेंशन रह सकती है, परंतु इस समय बच्चे का मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत होंगी, इसलिए इस समय को धैर्य व संयम से व्यतीत करना ज्यादा उचित रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, जिसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो सकता है। परंतु, इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।

लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 8

मीनः

पॉजिटिव- आज कोई विशेष कार्य सुचारु रुप से बनने से मन में सुकून रहेगा। समाज सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा। मेलजोल बढ़ाने में भी कुछ समय व्यतीत करें। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

नेगेटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे, परंतु चिंता ना करें जल्दी ही आप इन पर काबू भी पाएंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके पीछे आलोचना कर सकते हैं। हालांकि, इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

व्यवसाय- आज का दिन बाहरी गतिविधियों तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा व्यतीत होगा। लेकिन, कार्य क्षेत्र में भी किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। अन्यथा कर्मचारियों की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों के स्थितियां अनुकूल बनी हुई है।

लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव जनित् स्थितियां बनेगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। हालांकि आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 9

[ad_2]

Related posts

1 हजार साल से ज्यादा पुराना है केरल का धनवंतरि मूर्ति मंदिर, यहां ध्यान और भजन से दूर होती है बीमारियां

News Blast

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा छुट्टी का दिन

News Blast

आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के लिए नई योजनाएं बनाने का समय रहेगा, कार्यशैली में बदलाव होगा

News Blast

टिप्पणी दें