March 29, 2024 : 7:39 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

बुजुर्गों की सेहत का रिकॉर्ड: देश में 60 से अधिक उम्र के 2 में से 1 इंसान को गंभीर बीमारी, 40% विकलांगता से परेशान; 20% मानसिक समस्या से जूझ रहे

[ad_1]

Hindi NewsHappylifeHealth Survey India Update; 40% Person Suffering From Disability And 20% From Mental Problem

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

12 दिन पहले

कॉपी लिंककेंन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का दावा, यह बुजुर्गों पर हुआ दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे

देश में 60 साल से अधिक उम्र के दो में से एक इंसान गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। देश के 7.5 करोड़ बुजुर्ग में से 40% लोग किसी न किसी विकलांगता से जूझ रहे हैं। 20% मानसिक समस्या से परेशान हैं। 27% ऐसे भी हैं जो कई तरह की बीमारियों से लड़ रहे है। यह आंकड़ा हेल्थ मिनिस्ट्री के एक सर्वे में जारी किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन के मुताबिक, बुजुर्गों पर हुआ यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे है। जिसकी पहली सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। सर्वे में देश के 45 साल से ऊपर के 72,250 लोगों शामिल किया गया है।

2050 में बुजुर्गों की आबादी बढ़कर 31.9 करोड़ हो जाएगीसर्वे के मुताबिक, साल 2011 की जनगणना में 60+ आबादी भारत की आबादी का 8.6% थी यानी 10.3 करोड़ लोग बुजुर्ग थे। साल 2050 तक भारत में 30 करोड़ से अधिक आबादी 60 साल से ऊपर की होगी। हर साल 3% की वृद्धि दर के साथ 2050 में वृद्धजनों की आबादी बढ़कर 31.9 करोड़ हो जाएगी।

भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी

नीति आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2003 तक भारत में हर महिला के औसतन 3 बच्चे होते थे। लेकिन, 2017 में लैंसेट में प्रकाशित यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन की रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा प्रति महिला करीब 2.2 तक पहुंच गया है। यानी जनसंख्या वृद्धि दर मंद पड़ चुकी है। अगर यह दर 2.1 हो गई तो यह रिप्लेसमेंट रेट पर पहुंच जाएगी। यानी जन्म दर 2.1 होने पर जनसंख्या नहीं बढ़ेगी। उतने ही लोग पैदा होंगे, जितनों की मौत होगी।

It was a pleasure to note that the release of the report was not just a customary ceremony.

In fact, the event was followed by a workshop on comprehensive geriatric care assessment & delivery through various national health programs.@MoHFW_INDIA pic.twitter.com/T2mhHw6bov

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 6, 2021

[ad_2]

Related posts

ईयरफोन अधिक इस्तेमाल करते हैं तो हर घंटे में 10 मिनट के लिए इसे निकालें वरना कान में दर्द और सुनने की क्षमता घट सकती है, ये 6 बातें हमेशा याद रखें

News Blast

बारात में नाचने के दौरान विवाद, युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मौत

News Blast

काले पेंट के उदाहरण से समझिए हड़बड़ी में हाथ धोने के बाद वायरस जिंदा तो नहीं, देखिए वीडियो

News Blast

टिप्पणी दें