April 24, 2024 : 1:57 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

2022 में चाचा-भतीजे होंगे साथ: दिवाली पर अखिलेश का ऐलान- अब किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं; सरकार बनी तो शिवपाल मंत्री बनेंगे

[ad_1]

Hindi NewsLocalUttar pradeshAkhilesh Yadav Etawah Latest News And Updates: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Over Yogi Adityanath (BJP) And Up 2020 Assembley Election

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इटावा16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। सिविल लाइन स्थित आवास पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

दिवाली के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में पार्टी सिर्फ छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करेगी। किसी बड़ी पार्टी से गठजोड़ नहीं होगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया) को भी एडजस्ट करेंगे और अगर सरकार बनी उनके नेता (शिवपाल) को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे। जसवंत नगर से विधान सभा की सीट भी छोड़ देंगे।

माना जा रहा है कि 2017 के विधान चुनाव में कांग्रेस फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन करने के बावजूद सपा के पक्ष में कोई हवा नहीं बनी। ऐसे में अखिलेश ने अब चाचा शिवपाल को साथ लाने का मन बना लिया है।

भाजपा ने बेइमानी कर बिहार में महागठबंधन को हराया

अखिलेश यादव ने हाल ही में आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रया दी। कहा कि, लोकतंत्र में इतना धोखा किसी के साथ नहीं हुआ होगा, जितना भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है। अखिलेश ने एनडीए पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, महागठबंधन को बेईमानी से हराया गया है। 2022 में सपा की रणनीति क्या होगी? इस सवाल का जवाब अखिलेश ने कुछ हल्के अंदाज में दिया। कहा कि इसका हम खुलासा नहीं करेंगे तो उन्हें (भाजपा) जानकारी हो जाएगी।

उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा अफसरों पर फोड़ा

हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा उपचुनाव की सात सीटों में से सपा को एक सीट मल्हनी पर जीत मिली है। बाकी सीटों पर हार की वजह पूछी गई तो अखिलेश बोले, ‘जब चुनाव जिलों के डीएम, एसपी, सीओ और सिपाही लड़ेंगे तो कौन जीतेगा? कहां चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही? उनकी सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं।’

कई बसपा व कांग्रेस नेताओं ने सपा का दामन थामादरअसल, अखिलेश यादव दिवाली मनाने के लिए सैफई पहुंचे हैं। यहां सिविल लाइन आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम समेत सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

अखिलेश ने कहा कि इटावा में जो भी विकास हुआ है, सपा ने कराया है। भाजपा का कोई भी विकास यहां दिखाई नहीं देता है। लायन सफारी और नवीन जेल का भी जिक्र किया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा विकास भवन में ब्लैक ग्रेनाइट का गेट बनाया है, यही उनका विकास दिखाई दे रहा है।

[ad_2]

Related posts

कोरोना पर प्रियंका के निशाने पर केंद्र: प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, लेकिन उसके पास विपक्षी दलों की सलाह सुनने का समय नहीं

Admin

बहादुरी का परिचय:बदमाशों ने घर में मां-बेटे को बनाया बंधक, विडियो कॉल कर रही बेटी ने दिखाई सुझबुझ

News Blast

बीएसई 343 अंक और निफ्टी 69 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 710 अंक नीचे बंद हुआ था

News Blast

टिप्पणी दें